करवा चौथ पर कहां बंद रहेंगे स्कूल
Karwa Chauth Holiday: सुहाग का सबसे बड़ा पर्व ‘करवा चौथ’ अब बेहद करीब है. उत्तर भारत समेत पूरे देश में इस त्योहार को लेकर महिलाओं में गजब का उत्साह देखने को मिलता है. इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र और अच्छी सेहत के लिए पूरा दिन निर्जला व्रत रखती हैं. इस साल 2026 में करवा चौथ का यह पावन पर्व 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा. जैसे-जैसे तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे पेरेंट्स, बच्चों और शिक्षकों के मन में एक ही सवाल घूम रहा है क्या इस दिन स्कूलों की छुट्टी रहेगी या पढ़ाई आम दिनों की तरह ही जारी रहेगी?
चूंकि करवा चौथ देश भर के लिए कोई अनिवार्य सरकारी छुट्टी की लिस्ट में नहीं आता, इसलिए अलग-अलग राज्यों और शिक्षा विभागों के नियम भी अलग-अलग हैं. आइए जानते हैं कि आपके राज्य में 29 अक्टूबर को स्कूल बंद रहेंगे या खुलेंगे.
राजधानी दिल्ली की बात करें तो दिल्ली सरकार के आधिकारिक अवकाश कैलेंडर के मुताबिक, 29 अक्टूबर को करवा चौथ के मौके पर सरकारी स्कूल बंद रहने वाले हैं. हालांकि, अगर आपके बच्चे किसी प्राइवेट स्कूल में पढ़ते हैं, तो वहां छुट्टी होगी या नहीं, यह पूरी तरह से उस स्कूल के मैनेजमेंट और उनके द्वारा जारी किए जाने वाले सर्कुलर पर डिपेंड करेगा. इसलिए बेहतर होगा कि आप अपने स्कूल के नोटिस बोर्ड या व्हाट्सएप ग्रुप पर नजर बनाए रखें.
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के कैलेंडर के अनुसार, 29 अक्टूबर को स्कूलों में छुट्टी का प्रावधान है, लेकिन यह खास तौर पर महिला शिक्षकों के लिए है. इसका सीधा मतलब यह है कि महिला टीचर्स को इस दिन अवकाश मिल सकता है. अब सवाल यह उठता है कि क्या बच्चों की क्लास लगेगी? तो जान लीजिए कि स्कूलों में पढ़ाई होगी या नहीं, यह इस बात पर निर्भर करता है कि उस दिन स्टाफ कितना मौजूद है. अगर स्कूल में पर्याप्त शिक्षक उपलब्ध हैं, तो बच्चों की कक्षाएं सामान्य रूप से संचालित की जा सकती हैं.
अगर आप बिहार या झारखंड में रहते हैं, तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि इन दोनों राज्यों के सरकारी स्कूलों में करवा चौथ के लिए किसी भी तरह की ऑफिशियल छुट्टी घोषित नहीं की गई है. साल 2026 के स्कूल कैलेंडर के मुताबिक, 29 अक्टूबर को दोनों राज्यों में पूरी तरह वर्किंग डे रहेगा. यानी बच्चे रोज की तरह स्कूल जाएंगे और पढ़ाई के साथ-साथ बाकी प्रशासनिक काम भी आम दिनों की तरह ही होंगे.
ये भी पढ़ें- अमेरिका में पढ़ाई के साथ छप्परफाड़ कमाई! भारतीय छात्र कैंपस में ही कमा रहे 46 लाख तक, जानिए 5 जादुई नौकरियां
पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और एमपी जैसे राज्यों में करवा चौथ की छुट्टी का कोई फिक्स नियम नहीं है. यहां के स्कूल खुले रहेंगे या बंद, यह वहां के लोकल एजुकेशन डिपार्टमेंट या स्कूल प्रशासन के आदेशों पर तय होता है. कई जगहों पर इसे वैकल्पिक या रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे की कैटेगरी में रखा जाता है.
पेरेंट्स के लिए जरूरी सलाह अगर आप असमंजस में हैं कि 29 अक्टूबर को बच्चे को स्कूल भेजें या नहीं, तो रिस्क लेने के बजाय अपने स्कूल से एक बार संपर्क जरूर कर लें. स्कूल के ऑफिशियल सर्कुलर या जिला प्रशासन के आदेश को देखकर ही कोई फैसला लें, ताकि सुबह-सुबह बच्चों को परेशानी का सामना न करना पड़े.
Supreme Court On Rahul Gandhi case: गर्भवती पत्रकार को कथित तौर पर धक्का देने के…
सुप्रीम कोर्ट केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन द्वारा अपना पासपोर्ट रिलीज करने की मांग को…
पीएम मोदी ने लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस और प्रिंसेस सोफी से मुलाकात की. बैठक में…
सुप्रीम कोर्ट ने SIR और चुनाव आयोग के कामकाज से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई के…
वंदे मातरम को राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसका गायन अनिवार्य…
IND vs NZ 3rd T20: भारत और न्यूजीलैंड के तीसरे T20 मुकाबले में भारत ने…