एजुकेशन

NEET UG 2026 री-एग्जाम की तारीख का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा; छात्रों को नहीं देनी होगी दोबारा फीस

NEET UG 2026 Re-Exam: नीट (NEET UG) के छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आखिरकार वह तारीख बता दी है जिसका लाखों उम्मीदवार बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. नीट यूजी 2026 की परीक्षा अब 21 जून 2026 (रविवार) को दोबारा आयोजित की जाएगी. एनटीए ने सोशल मीडिया पर इस बात की पुष्टि करते हुए साफ किया कि भारत सरकार से मंजूरी मिलने के बाद ही यह शेड्यूल तय किया गया है. साथ ही, एजेंसी ने छात्रों और पेरेंट्स को सलाह दी है कि वे सोशल मीडिया की अफवाहों से बचें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें.

आधी रात तक चली बैठक, फिर आया फैसला

इस तारीख के ऐलान से पहले दिल्ली के सियासी गलियारों में काफी हलचल रही. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के घर पर कल देर रात एक हाई-लेवल मीटिंग हुई, जो करीब 2 घंटे तक चली. इस बैठक में शिक्षा मंत्रालय के बड़े अधिकारियों के साथ-साथ एनटीए के डीजी अभिषेक सिंह, सीबीएसई और केंद्रीय विद्यालयों के बड़े अधिकारी भी शामिल थे.

बैठक का मुख्य एजेंडा न सिर्फ परीक्षा की नई तारीख तय करना था बल्कि भविष्य में पेपर लीक जैसे काले धब्बों से कैसे बचा जाए, इस पर भी गंभीर मंथन हुआ.

https://twitter.com/NTA_Exams/status/2055137455981183411?ref_src=twsrc%5Etfw  

बच्चों की मेहनत पर फिरा पानी

बता दें कि राजस्थान के सीकर और कई अन्य कोचिंग हब में ‘गेस पेपर’ के नाम पर खेल चल रहा था. व्हाट्सऐप पर जो पेपर वायरल हुए, उनके कई सवाल मुख्य परीक्षा के पेपर से हूबहू मिल गए. राजस्थान पुलिस की एसओजी (SOG) ने पाया कि ये पेपर लाखों रुपये में बेचे गए थे. जब धांधली के पुख्ता सबूत मिले तो सरकार ने बिना देरी किए परीक्षा रद्द करना ही सही समझा.

ये भी पढ़ें- ‘अब बहुत हुआ!’ तमिलनाडु सीएम विजय ने की NEET खत्म करने की मांग, पेपर लीक से छात्रों में भारी गुस्सा

क्या फिर से भरनी होगी फीस?

छात्रों और उनके माता-पिता के लिए एक सुकून भरी खबर यह है कि इस री-एग्जाम के लिए कोई भी एक्स्ट्रा फीस नहीं देनी होगी. आपका पुराना रजिस्ट्रेशन ही काम आएगा और आपको दोबारा फॉर्म भरने की कोई जरूरत नहीं है. एनटीए जल्द ही सभी उम्मीदवारों के लिए नए एडमिट कार्ड जारी करेगा.

फिलहाल इस पूरे मामले की जांच सीबीआई (CBI) के हाथों में है. सरकार ने साफ कर दिया है कि पेपर लीक गिरोह में शामिल किसी भी आरोपी को छोड़ा नहीं जाएगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

तालियां रोक नहीं पाए दर्शक, IIT Bombay में जब रोबोट्स ने स्टेज पर किया गजब का डांस

IIT Bombay Robots Dance Video: IIT Bombay ने एक बार फिर साबित कर दिया है…

7 minutes ago

अभिषेक ने चटाई पाकिस्तान को धूल! 4-3 से भारत की फतह, कैसा था लास्ट मिनट का मोमेंट?

Asian Games 2026 हॉकी सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर फाइनल में…

8 minutes ago

‘पॉलिटिक्स मत लाओ यहां…’: मनीष कश्यप पर भड़के तेज प्रताप यादव, खुद को बताया घर का ‘पीएम’

Rise And Fall Season 2: रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' में अल्टीमेट रूलर बने…

10 minutes ago

‘क्या इसीलिए रोकी थी CBI जांच?’ घोटालों के आरोपी अफसरों की रिहाई पर भड़की बीजेपी, हेमंत सरकार को घेरा

झारखंड के बड़े घोटालों में फंसे आरोपी अधिकारियों के लगातार जमानत पाकर जेल से बाहर…

27 minutes ago

अडानी ग्रीन एनर्जी ने बैटरी स्टोरेज में बढ़ाई रफ्तार, 6.63 GWh तक पहुंची क्षमता

Adani Green Energy: अडानी ग्रीन एनर्जी ने गुजरात के खावड़ा में BESS क्षमता बढ़ाकर 6.63…

41 minutes ago

अब हर शनिवार होगा ‘इतवार’! क्या मान ली गई बैंकों की 5 डे वर्किंग वाली बात?

Saturday Bank Holiday Fact Check: सोशल मीडिया पर वित्त मंत्रालय के नाम से एक गजट…

46 minutes ago