एजुकेशन

NEET UG 2026 के लिए NTA ने जारी की OMR शीट, गड़बड़ी होने पर 15 जुलाई तक दर्ज कराएं आपत्ति; जानें पूरा तरीका

नीट यूजी (NEET UG 2026) परीक्षा के नतीजों का इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण खबर है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अभ्यर्थियों की स्कैन की गई OMR Answer Sheet और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स शीट अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है. इसके जरिए छात्र अब यह आसानी से चेक कर सकते हैं कि परीक्षा हॉल में उन्होंने जो गोले भरे थे, सिस्टम ने उन्हें सही तरीके से रीड किया है या नहीं. खास बात यह है कि छात्रों की सुविधा के लिए एनटीए यह ओएमआर शीट उनके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भी भेज रहा है.

बिना OTP नहीं देख पाएंगे OMR Sheet

इस बार एनटीए ने सुरक्षा और गोपनीयता को मजबूत करने के लिए एक नया नियम लागू किया है. अब अपनी ओएमआर शीट देखने के लिए छात्रों को ‘टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन’ प्रक्रिया से गुजरना होगा. यानी जैसे ही आप वेबसाइट पर लॉगिन करेंगे, आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल पर एक वन-टाइम पासवर्ड (OTP) आएगा. इसे पोर्टल पर दर्ज करने के बाद ही आप अपनी ओएमआर शीट देख पाएंगे.

आपत्ति दर्ज कराने का समय

अगर आपको अपने रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स में कोई गड़बड़ी या अंतर नजर आता है तो आप उस पर ऑनलाइन आपत्ति यानी चैलेंज दर्ज करा सकते हैं. यह चैलेंज विंडो 13 जुलाई से खुल चुकी है और उम्मीदवार 15 जुलाई 2026 तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. प्रत्येक चुनौती वाले प्रश्न के लिए ₹200 का शुल्क देना होगा जिसका भुगतान ऑनलाइन (नेट बैंकिंग, क्रेडिट या डेबिट कार्ड) के जरिए किया जा सकेगा. बिना फीस चुकाए किसी भी दावे पर विचार नहीं किया जाएगा.

एनटीए ने साफ किया है कि यह विंडो केवल ओएमआर और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स की गलतियों को सुधारने के लिए है. आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है, इसलिए अब उस पर कोई नया दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा.

21 जून को हुई थी दोबारा परीक्षा

आपको बता दें कि इस साल नीट यूजी की मूल परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित की गई थी लेकिन पेपर लीक और अन्य विवादों के बाद इसे रद्द कर दिया गया था. इसके बाद एनटीए ने 21 जून 2026 को देश भर के परीक्षा केंद्रों पर दोबारा परीक्षा आयोजित की जिसमें 20 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे. ओएमआर शीट जारी होने के बाद अब बहुत जल्द अंतिम परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे.

ये भी पढ़ें- क्या अनुशासन के नाम पर बच्चों को जलील कर सकते हैं टीचर? सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये जवाब

कैसे चेक करें अपनी OMR Sheet?

सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं.

होमपेज पर अपने एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें.

आपके मोबाइल या ईमेल पर आए OTP को दर्ज कर वेरिफिकेशन पूरा करें.

इसके बाद स्क्रीन पर दिख रहे “View/Challenge OMR Sheet & Recorded Responses” लिंक पर क्लिक करें.

आपकी ओएमआर शीट स्क्रीन पर आ जाएगी, इसे डाउनलोड कर लें और अपने उत्तरों का मिलान करें.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

2 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

2 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

3 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

4 hours ago