एजुकेशन

पीएम मोदी देंगे ‘गुरुमंत्र’: एग्जाम का डर होगा छू-मंतर! ‘परीक्षा पे चर्चा’ के लिए आपके बच्चे के पास भी है मौका

Pariksha Pe Charcha 2026: केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने रविवार को एक बार फिर से जानकारी साझा करते हुए बताया कि परीक्षा पे चर्चा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन अब ओपन है. क्लास 6 से 12 तक के छात्र इसमें शामिल होने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. अभी तक कुल 1 करोड़ 54 लाख 33,285 रजिस्ट्रेशन करवाए जा चुके हैं. इनमें से 1 करोड़ 43 लाख 40,916 रजिस्ट्रेशन छात्रों द्वारा करवाए गए हैं. 9,41,515 पंजीकरण शिक्षकों ने कराए हैं और 1,50,854 अभिभावक भी अपना पंजीकरण करा चुके हैं.

गौरतलब है कि परीक्षा पे चर्चा के लिए छात्रों के साथ-साथ शिक्षक और अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया है. इस संवाद के माध्यम से छात्र परीक्षा के भय व तनाव को दूर कर सकते हैं जिससे वे परीक्षा के लिए आत्मविश्वास और स्पष्टता के साथ तैयार हो सकेंगे.

9वें संस्करण में पहुंचा पीएम मोदी का संवाद

पीएम मोदी का यह संवाद कार्यक्रम, परीक्षा पे चर्चा (पीपीसी), अपने 9वें संस्करण में पहुंच गया है. यह संवाद जनवरी 2026 में होना है. इस दौरान भारत समेत विश्व के कई देशों के छात्र, अभिभावक और शिक्षक जुड़ेंगे. प्रतिभागियों के चयन के लिए, माइ गॅव पोर्टल पर एक ऑनलाइन एमसीक्‍यू-आधारित प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है. कक्षा 6 से 12 तक के छात्र, शिक्षक और अभिभावक इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं.

प्रतिभागियों दिया जाएगा प्रमाण पत्र

शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक इस गतिविधि को पूरा करने वाले सभी पंजीकृत प्रतिभागियों को माई गॅव की ओर से भागीदारी प्रमाण पत्र दिया जाएगा. बीते साल परीक्षा पे चर्चा का आठवां संस्करण 10 फरवरी को आयोजित किया गया था. पिछले साल यह चर्चा नई दिल्ली के सुंदर नर्सरी में एक नए और अभिनव प्रारूप में आयोजित की गई थी. प्रधानमंत्री के इस संवाद कार्यक्रम में प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के छात्र शामिल हुए थे. इनमें सरकारी स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, सैनिक स्कूल, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, सीबीएसई से संबद्ध स्कूल और नवोदय विद्यालय के छात्र शामिल थे.

11 जनवरी 2026 तक आवेदन

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का कहना है कि इस वर्ष के संस्करण में शामिल होने के लिए 11 जनवरी 2026 तक पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराया जा सकता है. गौरतलब है कि परीक्षा पे चर्चा एक वार्षिक राष्ट्रीय कार्यक्रम है. यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से परीक्षा-संबंधित तनाव, तैयारी, सीख एवं मानसिक दृष्टिकोण पर संवाद करते हैं. वह यह संवाद करते हैं ताकि परीक्षा को उत्सव और सकारात्मक अनुभव के रूप में देखा जा सके.

पिछले साल कैसा रहा आयोजन?

बीते वर्ष परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में 245 से ज्यादा देशों के छात्रों, 153 देशों के शिक्षकों और 149 देशों के अभिभावकों की भागीदारी रही थी. तब इस व्यापक भागीदारी ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था. शिक्षा मंत्रालय के अनुसार इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की संख्‍या में असाधारण वृद्धि देखी गई है. 2018 में हुए पहले संस्करण में जहां केवल 22,000 प्रतिभागी थे.

ये भी पढ़ें: ‘VB G Ram G’ विधेयक बना कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर; जानें विशेषता

वहीं 2025 के आठवें संस्करण में पंजीकरण की संख्या 3.56 करोड़ तक पहुंच गई. इसके साथ ही, परीक्षा पे चर्चा 2025 से संबंधित राष्ट्रव्यापी जन आंदोलन गतिविधियों में 1.55 करोड़ लोगों ने भाग लिया जिससे इसमें कुल भागीदारी लगभग 5 करोड़ हो गई.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

1 hour ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

1 hour ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

2 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

2 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

3 hours ago