Rajasthan University Recruitment 2026- bharat express
Rajasthan University Recruitment 2026: राजस्थान में सरकारी और विश्वविद्यालय स्तर की नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय (CURAJ) ने ग्रुप B और ग्रुप C के विभिन्न नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इस भर्ती के तहत जूनियर इंजीनियर (सिविल), लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), किचन अटेंडेंट और लैबोरेट्री अटेंडेंट समेत कई पदों को भरा जाएगा. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.curaj.ac.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
विश्वविद्यालय की ओर से जारी भर्ती प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं. उम्मीदवार 23 सितंबर 2026 रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट और जरूरी दस्तावेजों की हार्ड कॉपी भी विश्वविद्यालय को भेजनी होगी. हार्ड कॉपी भेजने की अंतिम तारीख 28 सितंबर 2026 शाम 5 बजे निर्धारित की गई है. ऐसे में उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन के साथ-साथ दस्तावेज भेजने की प्रक्रिया भी समय पर पूरी करनी होगी.
इस भर्ती में जूनियर इंजीनियर (सिविल) की नियुक्ति कॉन्ट्रैक्चुअल बेसिस पर की जाएगी. वहीं लोअर डिवीजन क्लर्क, किचन अटेंडेंट और लैबोरेट्री अटेंडेंट जैसे पदों पर डायरेक्ट रिक्रूटमेंट के आधार पर नियुक्ति की जाएगी. जूनियर इंजीनियर पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष रखी गई है. वहीं LDC, किचन अटेंडेंट और लैबोरेट्री अटेंडेंट पदों के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 30 वर्ष होनी चाहिए. आयु की गणना आवेदन की अंतिम तारीख के आधार पर की जाएगी.
आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य, EWS और OBC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 1500 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है. SC, ST और PwBD वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रुपये का शुल्क देना होगा. वहीं जूनियर इंजीनियर (सिविल) के संविदा आधारित पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा. यानी इस पद के लिए उम्मीदवार निशुल्क आवेदन कर सकते हैं.
उम्मीदवारों का चयन पद की आवश्यकता के अनुसार ट्रेड टेस्ट, लिखित परीक्षा और इंटरव्यू जैसी चयन प्रक्रियाओं के माध्यम से किया जा सकता है. चयन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले संबंधित भर्ती अधिसूचना में अपनी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य पात्रता शर्तों को ध्यान से जांच लें.
यह भी पढ़ें: Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की चमक अचानक हुई फीकी, फेडरल रिजर्व प्रमुख के एक भाषण से धड़ाम हुए दाम
ऑनलाइन आवेदन पूरा करने के बाद उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट और जरूरी दस्तावेज एक लिफाफे में रखकर भेजना होगा. लिफाफे के ऊपर जिस पद के लिए आवेदन किया जा रहा है, उस पद का नाम स्पष्ट रूप से लिखना जरूरी होगा.
हार्ड कॉपी इस पते पर भेजनी होगी:
रजिस्ट्रार (रिक्रूटमेंट सेल),
सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान,
NH-08, बंदरसिंदरी, किशनगढ़, जिला-अजमेर,
305818, राजस्थान.
सामान्य क्षेत्रों के उम्मीदवारों के आवेदन 28 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक पहुंच जाने चाहिए. वहीं असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, मणिपुर, नागालैंड, त्रिपुरा, सिक्किम और जम्मू-कश्मीर आदि क्षेत्रों के उम्मीदवारों के लिए हार्ड कॉपी भेजने की अंतिम तारीख 5 अक्टूबर 2026 रखी गई है.
भारत एक्सप्रेस
Nana Patekar Tirangaa and Krantiveer iconic roles: नाना पाटेकर की 'तिरंगा' और 'क्रांतिवीर' ने 90…
Anupriya Nagar Sunil Lodhi Namo Book Fest Kashi: काशी के नमो बुक फेस्ट में पहली…
Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…
Allahabad High Court Ayushman Bharat hospital cancellation: ब्लड कैंसर पीड़ित 2 माह के बच्चे के…
Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…
OPPOSITION MEETS PRESIDENT ON VOTE THEFT: विपक्षी गठबंधन INDIA के शीर्ष 10 नेताओं के एक…