Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Education News

JEE Mains 2027: JEE Main 2027 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है. जनवरी में होने वाली इस परीक्षा के लिए NTA जल्द ही आधिकारिक पोर्टल पर नोटिफिकेशन और ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जारी करेगा. छात्र समय रहते अपने सभी जरूरी सर्टिफिकेट और दस्तावेज तैयार रखें.

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है. परीक्षाएं 5 फरवरी से 24 फरवरी तक आयोजित होंगी, जिसमें लगभग 51.98 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे.

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने TRE 4.0 के तहत 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती की घोषणा की है. ऑनलाइन आवेदन 25 सितंबर से 26 अक्टूबर 2026 तक भरे जाएंगे.

Aao School Chalen Abhiyan Delhi School Admission: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 'आओ स्कूल चलें' अभियान के तहत जन्म प्रमाण पत्र न होने से वंचित 25 मासूमों का स्कूल में दाखिला कराया गया. शिक्षकों ने ढोल-नगाड़ों और तिलक लगाकर बच्चों का स्वागत किया, जिससे बस्तियों के परिवारों में खुशी की लहर दौड़ गई.

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने 15 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है. इसमें 12,405 सहायक अध्यापकों और 2,607 PGT पद शामिल हैं. लिखित परीक्षाएं दिसंबर 2026 में प्रस्तावित हैं.

देश भर के निजी स्कूलों में कार्यरत 37 लाख से अधिक शिक्षकों के लिए एक समान कल्याणकारी योजना और राष्ट्रीय बोर्ड के गठन की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है.

केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान और माननीय न्यायमूर्ति जे.के. माहेश्वरी (पूर्व न्यायाधीश, भारत का सर्वोच्च न्यायालय) ने युवा भारत को साहस, चरित्र और दृढ़ विश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया.

HomoSEP Project: IIT मद्रास के पूर्व छात्र दिवांशु कुमार आज देश के युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा बन चुके हैं. अपने बेहतरीन इनोवेशन 'HomoSEP' प्रोजेक्ट के जरिए उन्होंने न केवल तकनीक का एक नया मानक स्थापित किया, बल्कि देश के शीर्ष नेतृत्व से भी सराहना पाई.

IIMC ने डीम्ड यूनिवर्सिटी बनने के बाद IIS अधिकारियों को पहली बार मास्टर डिग्री प्रदान की. I&B सचिव ने कहा कि सरकारी संचार का मकसद केवल सूचना देना नहीं, बल्कि सटीकता और संवेदनशीलता से जनता का विश्वास जीतना है.

दिल्ली के पूर्वी विनोद नगर स्थित सर्वोदय कन्या विद्यालय में 10 साल की बच्ची की मौत. परिवार का आरोप है कि किताब न लाने पर बच्ची को तेज धूप में खड़ा किया गया, जबकि शिक्षा मंत्री ने निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का भरोसा दिया है.