एजुकेशन

RPSC RAS Mains Result 2025: आरएएस मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 2,461 उम्मीदवार हुए सफल, अब इंटरव्यू की तैयारी

RPSC RAS Mains Result 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने लंबे इंतजार के बाद आखिरकार RAS 2024 मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है. जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट [rpsc.rajasthan.gov.in] पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसमें उम्मीदवार अपने रोल नंबर से परिणाम देख सकते हैं.

कब हुई थी परीक्षा?

आरएएस मुख्य परीक्षा का आयोजन इस साल 17 और 18 जून 2025 को किया गया था. आयोग की ओर से जारी सूची के मुताबिक, कुल 2,461 उम्मीदवार सफल घोषित हुए हैं. अब इन सभी का अगला पड़ाव इंटरव्यू होगा, जहां से अंतिम चयन की प्रक्रिया पूरी होगी.

रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका

  • सबसे पहले आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • होम पेज पर “News and Events” सेक्शन में जाएं.
  • यहां RAS Mains Result 2024 लिंक पर क्लिक करें.
  • स्क्रीन पर रिजल्ट की पीडीएफ खुल जाएगी.
  • अपना रोल नंबर ढूंढें और प्रिंट आउट लेकर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें.

ये भी पढ़ें- JNVST 2026: नवोदय विद्यालय प्रवेश फॉर्म की अंतिम तिथि नजदीक, 7 फरवरी को होगी परीक्षा; जानें प्रोसेस

इंटरव्यू शेड्यूल जल्द

परिणाम जारी करने के साथ ही आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि इंटरव्यू का शेड्यूल जल्द ही वेबसाइट पर डाला जाएगा. वहीं, 11 अभ्यर्थियों का परिणाम फिलहाल रोक दिया गया है. इसके अलावा, दो उम्मीदवारों रोल नंबर 1003527 और 1007779 का रिजल्ट राजस्थान हाईकोर्ट में लंबित याचिका के फैसले पर निर्भर करेगा.

कितनी भर्तियों के लिए हुई थी परीक्षा?

इस भर्ती परीक्षा के जरिए कुल 1,096 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं. इनमें 428 पद राज्य सेवा और 668 पद अधीनस्थ सेवा के हैं. इस परीक्षा की शुरुआत 2 फरवरी 2025 को हुई थी, जब प्री परीक्षा का आयोजन हुआ था. इसमें करीब 3.75 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे. इनमें से 21,539 अभ्यर्थियों को मेन्स के लिए चुना गया था.

Also Follow Bharat Express on Youtube

– भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

World Mental Health Day: डिप्रेशन और तनाव को कोसों दूर रखेगा बस रोज का ये छोटा सा नियम

Meditation Benefits: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जानिए कैसे नियमित ध्यान आपके मानसिक तनाव को…

6 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में धारा 163 लागू: त्योहारों पर पुलिस का कड़ा पहरा, घर से निकलने से पहले जान लें क्या हैं पाबंदियां

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में त्योहारों के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट…

10 minutes ago

लाहौर बना महिलाओं के लिए ‘डेंजर जोन’: 8 महीने में रेप के 498 मामले दर्ज, हर 6 घंटे में एक महिला शिकार

अल्पसंख्यक अधिकारों के लिए काम करने वाली संस्था 'वॉयस ऑफ पाकिस्तान माइनॉरिटी' की रिपोर्ट के…

23 minutes ago

Dhruv Rathee Detain: जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से पहले प्रशासन का बड़ा क्रैकडाउन, हिरासत में लिये गए जर्मनी से लौटे यूट्यूबर ध्रुव राठी

Dhruv Rathee Detained: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और यूट्यूबर ध्रुव राठी को जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से पहले…

28 minutes ago

चीन में चुप्पी, तो भारत में बवाल क्यों? स्टारलिंक मामले में Elon Musk से पूछे जा रहे सवाल

Elon Musk Starlink Controversy: भारत में Starlink की मंजूरी और कारोबारी प्रतिस्पर्धा को लेकर बहस…

37 minutes ago

टूटी गाड़ियां, फूटे शीशे और छतों में हो गए छेद! हरिद्वार में झमाझम गिरे ओले, पहाड़ों पर मौसम का विकराल रूप

उत्तराखंड के हरिद्वार में भीषण ओलावृष्टि से गाड़ियों, घरों की छतों और सोलर पैनलों को…

43 minutes ago