चुनाव

तेजस्वी यादव का बड़ा चुनावी वादा, हर परिवार को सरकारी नौकरी, 20 दिन में बनेगा कानून

Bihar Election: विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और सभी पार्टियां पूरे जोश के साथ मैदान में उतर चुकी हैं. इसी बीच आज तेजस्वी यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐसा ऐलान कर दिया है जिससे चुनावी माहौल में हलचल मच गई है. उन्होंने कहा कि बिहार में जिन परिवारों के पास कोई सरकारी नौकरी नहीं है उनके एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी. इसके लिए एक अधिनियम यानी कानून 20 दिनों के अंदर तैयार कर लिया जाएगा.

तेजस्वी यादव ने क्या कहा?

तेजस्वी यादव ने कहा,

“हमारा लक्ष्य है कि बिहार के हर घर में सरकारी नौकरी पहुंचे. जिन परिवारों में कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं है उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी. इसके लिए हम एक मजबूत और पारदर्शी कानून बनाएंगे, जो 20 दिनों के अंदर तैयार हो जाएगा.

कोई चुनावी जुमला नहीं- तेजस्वी

तेजस्वी यादव के घोषणा के बाद बिहार के युवाओं और बेरोजगारों के लिए इसे एक बड़ी उम्मीद के तौर पर देखा जा रहा है. नेता प्रतिपक्ष ने साफ किया कि यह चुनावी जुमला नहीं है बल्कि एक ठोस योजना है जिसे लागू किया जाएगा. उन्होंने कहा कि रोजगार देना सरकार की जिम्मेदारी है और हम इसे निभाएंगे.

तेजस्वी यादव का दावा

तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि उनकी सरकार बनने पर इस योजना को सबसे पहले लागू किया जाएगा. उन्होंने दावा किया कि इससे न सिर्फ बेरोजगारी कम होगी बल्कि लोगों का सरकारी तंत्र पर भरोसा भी बढ़ेगा.

ये भी पढ़ें-बिहार चुनाव 2025: PK की जन सुराज ने पहली लिस्ट की जारी, 9 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान

सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज

इस वादे के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई है. विरोधी दल इसे चुनावी स्टंट बता रह हैं जबकि RJD समर्थक चुनाव में इसे गेम चेंजर मान रहे हैं. अब देखना होगा कि जनता इस वादे को कितना गंभीरता से लेती है और क्या यह चुनावी नतीजों को प्रभावित करता है. लेकिन इतना तो तय है कि तेजस्वी यादव ने इस घोषणा से चुनावी बहस को एक नया मोड़ दे दिया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

प्लेन में ही धर लिए गए Abhijeet Dipke, दिल्ली उतरते ही हिरासत में CJP के तीनों बड़े नेता; छावनी में बदला जंतर-मंतर

Jantar Mantar Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर आ रहे…

8 minutes ago

बिहार के दो बड़े बैंकों में सेंध! SBI में फर्जी ओवरड्राफ्ट और PNB में ठगी से मचा हड़कंप

बिहार में बैंकिंग धोखाधड़ी के दो मामले सामने आए हैं. गया की SBI शाखा में…

9 minutes ago

9 दिनों में ₹60,000 करोड़ स्वाहा! 4 लाख करोड़ निकाल चुके FIIs, क्या घरेलू निवेशक बचा पाएंगे मार्केट?

भारतीय शेयर बाजार में लगातार गिरावट और विदेशी निवेशकों की भारी बिकवाली ने निवेशकों की…

16 minutes ago

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट आउट: कैटेगरी-वाइज कटऑफ जारी, इस डायरेक्ट लिंक से चेक करें नाम

Bihar Police Result: बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल जीडी परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है.…

28 minutes ago

World Mental Health Day: डिप्रेशन और तनाव को कोसों दूर रखेगा बस रोज का ये छोटा सा नियम

Meditation Benefits: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जानिए कैसे नियमित ध्यान आपके मानसिक तनाव को…

43 minutes ago