एजुकेशन

RRB Paramedical Result 2025: आरआरबी पैरामेडिकल का रिजल्ट घोषित, कटऑफ के साथ यहां जानें आगे की प्रक्रिया

RRB Paramedical Result 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने पैरा मेडिकल कैटेगरी (CEN 04/2024 Paramedical) भर्ती सीबीटी परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. यह रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से मेरिट लिस्ट के रूप में आरआरबी चंडीगढ़ की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर उपलब्ध है. जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अपने रीजन की ऑफिशियल वेबसाइट या दिए गए डायरेक्ट लिंक से स्कोरकार्ड और कटऑफ देख सकते हैं.

रीजन-वाइज रिजल्ट और कटऑफ

आरआरबी ने सभी रीजन के लिए रिजल्ट अलग-अलग जारी किया है. इसके साथ ही कटऑफ भी घोषित की गई है. केवल वे उम्मीदवार जो निर्धारित कटऑफ अंक हासिल करेंगे, उन्हें ही अगले चरण डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) के लिए सफल माना जाएगा. फिलहाल स्कोरकार्ड का लिंक एक्टिव नहीं है, लेकिन लिंक एक्टिव होने पर सभी उम्मीदवार अपनी अंक सूची डाउनलोड कर सकेंगे.

रिजल्ट और कटऑफ कैसे चेक करें (RRB Paramedical Result 2025)

  • अगर आप अपना रिलल्ट और कटऑफ चेक करना चाहते हैं तो सबसे पहले आरआरबी चंडीगढ़ की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं.
  • फिर वहां जारी की गई डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची देखें.
  • लिस्ट में अपना रोल नंबर खोजें.
  • यदि आपका रोल नंबर मौजूद है, तो आप डीवी टेस्ट के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें: Bihar SHSB CHO Result 2025: कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर का रिजल्ट जारी, इस दिन से शुरू होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, ऐसे करें डाउनलोड

डीवी और मेडिकल टेस्ट की प्रक्रिया (RRB Paramedical Result 2025)

जो उम्मीदवार सीबीटी परीक्षा में सफल हुए हैं, उन्हें निर्धारित तिथि पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए उपस्थित होना होगा. आरआरबी इन उम्मीदवारों के लिए डीवी टेस्ट से कुछ दिन पहले ई-कॉल लेटर जारी करेगा. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे डीवी के लिए सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ तैयार होकर जाएं. डीवी के बाद उम्मीदवारों को वहीं से निर्धारित रेलवे अस्पताल में मेडिकल टेस्ट के लिए भेजा जाएगा. इन सभी चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों को ही अंतिम नियुक्ति दी जाएगी.

Follow Bharat Express on Instagram 

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

7 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

8 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

8 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

9 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

9 hours ago