RRB Paramedical Result 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने पैरा मेडिकल कैटेगरी (CEN 04/2024 Paramedical) भर्ती सीबीटी परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. यह रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से मेरिट लिस्ट के रूप में आरआरबी चंडीगढ़ की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर उपलब्ध है. जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अपने रीजन की ऑफिशियल वेबसाइट या दिए गए डायरेक्ट लिंक से स्कोरकार्ड और कटऑफ देख सकते हैं.
रीजन-वाइज रिजल्ट और कटऑफ
आरआरबी ने सभी रीजन के लिए रिजल्ट अलग-अलग जारी किया है. इसके साथ ही कटऑफ भी घोषित की गई है. केवल वे उम्मीदवार जो निर्धारित कटऑफ अंक हासिल करेंगे, उन्हें ही अगले चरण डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) के लिए सफल माना जाएगा. फिलहाल स्कोरकार्ड का लिंक एक्टिव नहीं है, लेकिन लिंक एक्टिव होने पर सभी उम्मीदवार अपनी अंक सूची डाउनलोड कर सकेंगे.
रिजल्ट और कटऑफ कैसे चेक करें (RRB Paramedical Result 2025)
- अगर आप अपना रिलल्ट और कटऑफ चेक करना चाहते हैं तो सबसे पहले आरआरबी चंडीगढ़ की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं.
- फिर वहां जारी की गई डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची देखें.
- लिस्ट में अपना रोल नंबर खोजें.
- यदि आपका रोल नंबर मौजूद है, तो आप डीवी टेस्ट के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं.
डीवी और मेडिकल टेस्ट की प्रक्रिया (RRB Paramedical Result 2025)
जो उम्मीदवार सीबीटी परीक्षा में सफल हुए हैं, उन्हें निर्धारित तिथि पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए उपस्थित होना होगा. आरआरबी इन उम्मीदवारों के लिए डीवी टेस्ट से कुछ दिन पहले ई-कॉल लेटर जारी करेगा. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे डीवी के लिए सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ तैयार होकर जाएं. डीवी के बाद उम्मीदवारों को वहीं से निर्धारित रेलवे अस्पताल में मेडिकल टेस्ट के लिए भेजा जाएगा. इन सभी चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों को ही अंतिम नियुक्ति दी जाएगी.
Follow Bharat Express on Instagram
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

