एजुकेशन

Sarkari Naukri: ग्रेजुएट्स पास के लिए बैकों में 13,000 से ज्यादा पदों पर निकली भर्तियां, आज से करें अप्लाई, यहां जानें योग्यता, सैलरी समेत सभी डिटेल्स

IBPS RRB Recruitment 2025: अगर आप भी बैंक में नौकरी करना चाहते हैं तो, आपके लिए खुशखबरी है. इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने रीजनल रूरल बैंकों (RRB) में बड़ी भर्ती का ऐलान किया है. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 13,217 पदों पर उम्मीदवारों का सिलेक्शन किया जाएगा.

आवेदन की प्रक्रिया 1 सितंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 21 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. आवेदन पत्र भरने और डिटेल जानकारी के लिए उम्मीदवारों को IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाना होगा.

कितने पदों पर होगी भर्ती?

  • ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क) – 7,972 पद
  • ऑफिसर स्केल-I (असिस्टेंट मैनेजर) – 3,907 पद
  • ऑफिसर स्केल-II (जनरल बैंकिंग ऑफिसर) – 845 पद
  • ऑफिसर स्केल-II (आईटी ऑफिसर) – 87 पद
  • ऑफिसर स्केल-II (चार्टर्ड अकाउंटेंट) – 69 पद
  • ऑफिसर स्केल-II (लॉ ऑफिसर) – 48 पद
  • ऑफिसर स्केल-II (ट्रेजरी मैनेजर) – 16 पद
  • ऑफिसर स्केल-II (मार्केटिंग ऑफिसर) – 15 पद
  • ऑफिसर स्केल-II (एग्रीकल्चर ऑफिसर) – 50 पद
  • ऑफिसर स्केल-III (सीनियर मैनेजर) – 199 पद
  • कुल मिलाकर 13,217 रिक्तियां निकाली गई हैं.

जरूरी डेट्स

  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू: 1 सितंबर 2025
  • रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि: 21 सितंबर 2025
  • फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 21 सितंबर 2025
  • प्रीलिम्स परीक्षा: नवंबर 2025
  • प्रीलिम्स रिजल्ट: दिसंबर 2025 / जनवरी 2026
  • मेन परीक्षा: दिसंबर 2025 / फरवरी 2026

योग्यता क्या होनी चाहिए? (IBPS RRB Eligibility)

  • ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क): किसी भी विषय में स्नातक
  • ऑफिसर स्केल-I: किसी भी विषय में स्नातक
  • जनरल बैंकिंग ऑफिसर स्केल-II: ग्रेजुएशन में कम से कम 50% अंक और 2 साल का अनुभव
  • आईटी ऑफिसर स्केल-II: कंप्यूटर/आईटी में डिग्री और 1 साल अनुभव
  • सीए ऑफिसर स्केल-II: ICAI से चार्टर्ड अकाउंटेंट और 1 साल अनुभव
  • लॉ ऑफिसर स्केल-II: एलएलबी डिग्री और 2 साल अनुभव
  • ट्रेजरी मैनेजर स्केल-II: सीए या एमबीए (फाइनेंस) के साथ 1 साल अनुभव
  • मार्केटिंग ऑफिसर स्केल-II: एमबीए (मार्केटिंग) और 1 साल अनुभव
  • एग्रीकल्चर ऑफिसर स्केल-II: कृषि, डेयरी, बागवानी, वेटरनरी या मत्स्यपालन में डिग्री और 2 साल अनुभव
  • ऑफिसर स्केल-III: ग्रेजुएशन में 50% अंक और न्यूनतम 5 साल का अनुभव

ये भी पढ़ें: BSF HCM Result 2025: एएसआई-हेड कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए सफल अभियार्थियों की मेरिट लिस्ट जारी, इस लिंक से करें डाउनलॉड

उम्र सीमा (Age Limit)

  • ऑफिस असिस्टेंट: 18 से 28 वर्ष
  • ऑफिसर स्केल-I: 18 से 30 वर्ष
  • ऑफिसर स्केल-II: 21 से 32 वर्ष
  • ऑफिसर स्केल-III: 21 से 40 वर्ष
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी.

एप्लीकेशन फीस

  • SC, ST और PwBD उम्मीदवार: ₹175
  • अन्य सभी कैटेगरी: ₹850

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

  1. ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क): प्रीलिम्स और मेन एग्जाम
  2. ऑफिसर स्केल-I: प्रीलिम्स, मेन और इंटरव्यू
  3. ऑफिसर स्केल-II और III: लिखित परीक्षा और इंटरव्यू

सैलरी (IBPS RRB Salary)

चयनित उम्मीदवारों को पोस्ट के आधार पर ₹19,900 से ₹37,442 प्रतिमाह वेतन मिलेगा. इसके अलावा, बैंकिंग सेक्टर के अन्य भत्ते और सुविधाएं भी दी जाएंगी.

IBPS RRB Vacancy 2025: ऐसे करें अप्लाई

  • सबसे पहले IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट ibpsreg.ibps.in पर जाएं.
  • फिर ‘IBPS RRB Recruitment 2025; लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद अब ‘न्यू रजिस्ट्रेशन’ पर जाकर सभी डिटेल्स को अच्छी तरह भरें.
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद लॉगिन करें.
  • फिर जरूरी डॉक्यूमेंट्स जैसे फोटो, सिग्नेचर अपलोड करें.
  • आखिर में फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा करें.
  • फॉर्म सब्मिट करें और इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें.

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

Aaj Ka Rashifal: मिथुन और कन्या पर बरसेगा छप्परफाड़ पैसा! जानें सर्वार्थ सिद्धि योग से चमकेगा किन राशियों का भाग्य?

16 सितंबर 2026 को चंद्रमा के वृश्चिक राशि में गोचर और ज्योतिषीय योगों के बीच…

34 minutes ago

PM मोदी के जन्मदिन से पहले भाजपा ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू किया, रैली में कवर होंगे 1,159 गांव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक सेवा काल को पूरा करने के अवसर…

8 hours ago

संजू-अभिषेक का तूफानी गदर: भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से रौंदा, सीरीज पर 2-0 से जमाया कब्जा

India Vs Afghanistan T20: भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ मंगलवार को अरुण जेटली स्टेडियम में…

8 hours ago

समुद्र में फ्लेयर्स, हवा में घुसा ड्रोन! रूस की खतरनाक हरकतों पर अलर्ट मोड में NATO और यूरोपीय संघ

Russia Europe Tensions: रूस की ओर से यूरोप में लगातार हो रही 'उकसावे की कार्रवाइयों'…

8 hours ago