IBPS RRB Recruitment 2025: अगर आप भी बैंक में नौकरी करना चाहते हैं तो, आपके लिए खुशखबरी है. इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने रीजनल रूरल बैंकों (RRB) में बड़ी भर्ती का ऐलान किया है. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 13,217 पदों पर उम्मीदवारों का सिलेक्शन किया जाएगा.
आवेदन की प्रक्रिया 1 सितंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 21 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. आवेदन पत्र भरने और डिटेल जानकारी के लिए उम्मीदवारों को IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाना होगा.
कितने पदों पर होगी भर्ती?
- ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क) – 7,972 पद
- ऑफिसर स्केल-I (असिस्टेंट मैनेजर) – 3,907 पद
- ऑफिसर स्केल-II (जनरल बैंकिंग ऑफिसर) – 845 पद
- ऑफिसर स्केल-II (आईटी ऑफिसर) – 87 पद
- ऑफिसर स्केल-II (चार्टर्ड अकाउंटेंट) – 69 पद
- ऑफिसर स्केल-II (लॉ ऑफिसर) – 48 पद
- ऑफिसर स्केल-II (ट्रेजरी मैनेजर) – 16 पद
- ऑफिसर स्केल-II (मार्केटिंग ऑफिसर) – 15 पद
- ऑफिसर स्केल-II (एग्रीकल्चर ऑफिसर) – 50 पद
- ऑफिसर स्केल-III (सीनियर मैनेजर) – 199 पद
- कुल मिलाकर 13,217 रिक्तियां निकाली गई हैं.
जरूरी डेट्स
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू: 1 सितंबर 2025
- रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि: 21 सितंबर 2025
- फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 21 सितंबर 2025
- प्रीलिम्स परीक्षा: नवंबर 2025
- प्रीलिम्स रिजल्ट: दिसंबर 2025 / जनवरी 2026
- मेन परीक्षा: दिसंबर 2025 / फरवरी 2026
योग्यता क्या होनी चाहिए? (IBPS RRB Eligibility)
- ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क): किसी भी विषय में स्नातक
- ऑफिसर स्केल-I: किसी भी विषय में स्नातक
- जनरल बैंकिंग ऑफिसर स्केल-II: ग्रेजुएशन में कम से कम 50% अंक और 2 साल का अनुभव
- आईटी ऑफिसर स्केल-II: कंप्यूटर/आईटी में डिग्री और 1 साल अनुभव
- सीए ऑफिसर स्केल-II: ICAI से चार्टर्ड अकाउंटेंट और 1 साल अनुभव
- लॉ ऑफिसर स्केल-II: एलएलबी डिग्री और 2 साल अनुभव
- ट्रेजरी मैनेजर स्केल-II: सीए या एमबीए (फाइनेंस) के साथ 1 साल अनुभव
- मार्केटिंग ऑफिसर स्केल-II: एमबीए (मार्केटिंग) और 1 साल अनुभव
- एग्रीकल्चर ऑफिसर स्केल-II: कृषि, डेयरी, बागवानी, वेटरनरी या मत्स्यपालन में डिग्री और 2 साल अनुभव
- ऑफिसर स्केल-III: ग्रेजुएशन में 50% अंक और न्यूनतम 5 साल का अनुभव
उम्र सीमा (Age Limit)
- ऑफिस असिस्टेंट: 18 से 28 वर्ष
- ऑफिसर स्केल-I: 18 से 30 वर्ष
- ऑफिसर स्केल-II: 21 से 32 वर्ष
- ऑफिसर स्केल-III: 21 से 40 वर्ष
- आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी.
एप्लीकेशन फीस
- SC, ST और PwBD उम्मीदवार: ₹175
- अन्य सभी कैटेगरी: ₹850
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
- ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क): प्रीलिम्स और मेन एग्जाम
- ऑफिसर स्केल-I: प्रीलिम्स, मेन और इंटरव्यू
- ऑफिसर स्केल-II और III: लिखित परीक्षा और इंटरव्यू
सैलरी (IBPS RRB Salary)
चयनित उम्मीदवारों को पोस्ट के आधार पर ₹19,900 से ₹37,442 प्रतिमाह वेतन मिलेगा. इसके अलावा, बैंकिंग सेक्टर के अन्य भत्ते और सुविधाएं भी दी जाएंगी.
IBPS RRB Vacancy 2025: ऐसे करें अप्लाई
- सबसे पहले IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट ibpsreg.ibps.in पर जाएं.
- फिर ‘IBPS RRB Recruitment 2025; लिंक पर क्लिक करें.
- इसके बाद अब ‘न्यू रजिस्ट्रेशन’ पर जाकर सभी डिटेल्स को अच्छी तरह भरें.
- रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद लॉगिन करें.
- फिर जरूरी डॉक्यूमेंट्स जैसे फोटो, सिग्नेचर अपलोड करें.
- आखिर में फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा करें.
- फॉर्म सब्मिट करें और इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
