चुनाव

Bihar Election 2025: छपरा से भागने की फिराक में हैं खेसारी लाल यादव पर जनता जाने न दे, निरहुआ ने ली चुटकी

Bihar Election 2025: बीजेपी नेता दिनेश लाल यादव और मनोज तिवारी ने छपरा से राजद प्रत्याशी खेसारी लाल यादव और इंडिया महागठबंधन पर जोरदार हमला बोला है. निरहुआ ने खेसारी को अश्लील गानों का गुरु बताया है, जबकि मनोज तिवारी का कहना है कि राजद ने हमेशा से बिहार के संसाधनों का इस्तेमाल किया है और जनता से उनका हक छीना है.

मैदान छोड़कर भागना खेसारी के लिए मुमकिन नहीं

खेसारी लाल यादव के अश्लील गानों वाले बयान पर अभिनेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने मीडिया से कहा कि “लोगों को समझना चाहिए, अश्लील गानों का असली उस्ताद तो वही है और वे लोग उसी को साथ लेकर घूम रहे हैं. वे हर दिन अपना बयान पलट देते हैं, कभी कहते हैं कि हम लोगों से अश्लील गाने बनाना सीखा है, तो कभी कहते हैं कि इंडस्ट्री में कभी हम लोगों को फॉलो नहीं किया, वे खुद ही अपने बयान पर कायम नहीं रह पा रहे हैं. खेसारी लाल के दिए चैलेंज पर निरहुआ ने कहा कि खेसारी भागने की तैयारी में हैं, क्योंकि वे कह रहे हैं कि सर्टिफिकेट नहीं लेंगे, चुनाव नहीं लड़ेंगे, मतलब छपरा को धोखा देकर वे भागने की फिराक में हैं, लेकिन जाने नहीं देना है.

उन्होंने कहा, “मैं भी आजमगढ़ से हार गया हूं, लेकिन आज भी वहां के लिए विकास कार्य कर रहा हूं. मैदान छोड़कर नहीं भागा, ऐसे वे भी छपरा को छोड़कर नहीं भागेंगे.” राम मंदिर को लेकर निरहुआ ने कहा कि हम तो आज भी अपने बयान पर कायम हैं कि राम मंदिर जरूर था और है, लेकिन अभी राम मंदिर झांकी हैं, काशी-मथुरा बाकी है. हम जनता को पहले से शिक्षा-सुरक्षा और रोजगार दे ही रहे हैं, लेकिन अपने धर्म की बात भी कर रहे हैं.

जनता के अधिकारों से वंचित रखने का आरोप

वहीं पटना में मौजूद मनोज तिवारी ने भी एनडीए सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि “महागठबंधन, लालटेन पार्टी और हाथ के निशान वाली पार्टी, इन सभी ने बिहार के संसाधनों का फायदा उठाया है और लोगों को उनके अधिकारों से वंचित रखा है.”

आरक्षण पर बात करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि “आज हमारे देश में कोई भी जाति ऐसी नहीं है जो रिजर्वेशन के अंदर न आती हो और ये पीएम मोदी की देन है. बिहार की जनता जानती है कि जंगलराज कैसा रहा है. वो बिहार का भविष्य बचाना चाहती है.”

ये भी पढ़ें: Bihar elections 2025: चारा घोटाला करने वाला परिवार आरक्षण पर बोलते हुए अच्छा नहीं लगता- सम्राट चौधरी

भारत एक्सप्रेस 

Shreyansh Choubey

Recent Posts

दिल्ली: मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भयानक आग, बेसमेंट से उठे धुएं ने छीनी 4 मजदूरों की सांसें

दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में शुक्रवार रात एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग…

12 minutes ago

पीएम मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान…

19 minutes ago

टीम इंडिया की जीत की दुआ करेगा पाकिस्तान…! हांगकांग सिक्सेस में IND vs UAE मैच में तगड़ा रोमांच

हांगकांग सिक्सेस 2026 में पाकिस्तान से हार के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह…

48 minutes ago

अगले 8 घंटे 17 राज्यों में चक्रवाती तूफान का बड़ा अलर्ट, 70 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश की चेतावनी

IMD ने उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड समेत 17 राज्यों में भारी बारिश,…

1 hour ago

आज बन रहा है शक्तिशाली सिद्ध योग और भद्रा का साया! जानें आज का सही पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और सिद्ध योग का…

2 hours ago

सिद्ध योग से राशियों पर बरसेगा छप्परफाड़ धन: सिंह-धनु को मिलेगा जबरदस्त लाभ, मेष वाले रहें सावधान

31 अक्टूबर 2026 को सिद्ध योग के प्रभाव और शनिवार के विशेष संयोग में सिंह,…

2 hours ago