चुनाव

गया में चुनाव प्रचार के दौरान HAM प्रत्याशी पर जानलेवा हमला, डॉ. अनिल कुमार गंभीर रूप से घायल

Bihar Election: गया जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. टिकारी विधानसभा क्षेत्र के दिघौरा गांव में चुनाव प्रचार के दौरान हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के प्रत्याशी और वरिष्ठ नेता डॉ. अनिल कुमार पर असामाजिक तत्वों ने जानलेवा हमला कर दिया. यह घटना गुरुवार देर शाम की है, जब डॉ. कुमार अपनी टीम के साथ गांव में प्रचार करने पहुंचे थे.

क्या है पूरा मामला?

प्रचार के दौरान ग्रामीणों ने उनसे सड़क निर्माण को लेकर सवाल पूछने शुरू किए. बातचीत धीरे-धीरे बहस में बदल गई और माहौल गरमा गया. इसी बीच, भीड़ में मौजूद कुछ असामाजिक लोगों ने अचानक पथराव और फायरिंग शुरू कर दी. हमला इतना अचानक हुआ कि प्रत्याशी और उनके समर्थक संभल भी नहीं पाए.

सिर और हाथ में चोट

इस हमले में डॉ. अनिल कुमार के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं. उनके कई समर्थक भी घायल हुए हैं. हमलावरों ने उनकी गाड़ी को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और हमलावर मौके से फरार हो गए.

ये भी पढ़ें-क्या बिहार में कांग्रेस अब पूरी तरह राजद पर निर्भर हो गई है? ‘तेजस्वी प्रण पत्र’ ने खोला नया विमर्श

गांव पुलिस छावनी में तब्दील

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया. घायल डॉ. कुमार को तुरंत पुलिस सुरक्षा में अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया. पुलिस ने कहा है कि इस हमले में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस हमलावरों की पहचान कर उन्हें पकड़ने की कोशिश में जुटी है. इस घटना ने चुनावी माहौल को तनावपूर्ण बना दिया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

India vs Brazil Football: साल्ट लेक स्टेडियम में धुरंधरों ने बिखेरा जलवा, जानिए दुनिया की नंबर-1 फुटबॉल टीम से हम मैच जीते या हारे

कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…

1 hour ago

‘बंगाल के बिना फुटबॉल की बात अधूरी’, मनोज तिवारी ने कोलकाता में भारत-ब्राजील मुकाबले को बताया नया दौर

Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…

1 hour ago

पीएम मोदी दिसंबर में असम सेमीकंडक्टर सुविधा का कर सकते हैं उद्घाटन- हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…

2 hours ago

‘पिक्चर नहीं चली तो क्या, मैच चला देंगे’, भारत-ब्राजील फ्रेंडली मुकाबले में दिखा बोनी कपूर का फुटबॉल प्रेम

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…

2 hours ago

Kolkata: भारत-ब्राजील में फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला, Bharat Express के CMD उपेन्द्र राय ने की हौसला-अफ़ज़ाई

India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…

2 hours ago

बदलेगी मुंबई T-1 की तस्वीर, अडाणी ग्रुप शुरू करेगा पुनर्विकास, जानिए उड़ानों पर क्या पड़ेगा असर?

Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…

3 hours ago