चुनाव

Bihar Election 2025: ‘मुझ पर खतरा, हत्या भी करा सकते हैं’ वाई प्लस सुरक्षा मिलने पर बोले तेजप्रताप यादव

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और महुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे तेजप्रताप यादव ने सुरक्षा बढ़ाए जाने पर कहा कि मेरी जान को खतरा है, मेरी हत्या भी कराई जा सकती है. दुश्मन मेरे पीछे लगे हैं. तेजप्रताप यादव को वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है. यह सुरक्षा उस वक्त बढ़ाई गई है, जब बिहार में दूसरे चरण के लिए 122 सीटों पर 11 नवंबर को मतदान होना है.

रविवार को चुनाव प्रचार के आखिरी दिन तेजप्रताप यादव ने बताया कि वे पार्टी के उम्मीदवारों के लिए चुनावी अभियान को तेज करने के लिए कई विधानसभाओं में जा रहे हैं. उन्होंने दावा किया है कि वे जनशक्ति जनता दल के सभी उम्मीदवार चुनाव जीत रहे हैं और उनकी पार्टी की लहर चल रही है.

महागठबंधन की ओर से सीएम पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए तेजप्रताप यादव ने कहा कि तेजस्वी को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं. उनके उज्ज्वल भविष्य, उन्नति और आशीर्वाद की कामना करता हूं.

‘बच्चा’ कहकर तेजप्रताप ने किया तंज

बताते चलें कि इस विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव एक दूसरे पर हमलावर रहे हैं. महुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे तेजप्रताप यादव के खिलाफ तेजस्वी ने राजद से अपने उम्मीदवार को उतारा और लगातार चुनावी सभाएं की. इसके जवाब में तेजप्रताप भी राघोपुर विधानसभा चुनाव में लगातार अपनी पार्टी के उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार किया. चुनाव के दौरान तेजप्रताप ने अपने छोटे भाई को कई बार बच्चा कहकर तंज कसा. कहा कि वे अभी बच्चे हैं, उन्हें मालूम नहीं, चुनाव के बाद उन्हें झुनझुना थमा देंगे.

राजद और परिवार ने साजिश कर मुझे निकाला

तेजप्रताप कई मंचों पर कह चुके हैं उन्हें साजिश के तहत राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और परिवार से निकाला गया. उनके लिए पार्टी से बड़ी जनता है. तेजप्रताप को भरोसा है कि इस चुनाव में उनकी नई पार्टी को जनता से प्यार मिलेगा, खासतौर पर महुआ विधानसभा से जनता उन्हें चुनकर विधानसभा भेजेगी, क्योंकि उन्होंने क्षेत्र की जनता के लिए काफी काम किया.

ये भी पढ़ें: Bihar elections 2025: चारा घोटाला करने वाला परिवार आरक्षण पर बोलते हुए अच्छा नहीं लगता- सम्राट चौधरी

भारत एक्सप्रेस 

Shreyansh Choubey

Recent Posts

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: CJP प्रदर्शन से पहले गिरफ्तार हुए यूट्यूबर ध्रुव राठी

करोड़ों फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने उनके गुरुग्राम आवास से हिरासत…

15 minutes ago

‘खामेनेई को मारना इजरायल की सबसे बड़ी गलती’, ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत पर अपने ही देश में घिरे नेतन्याहू

इजरायल की विपक्षी पार्टी 'द डेमोक्रेट्स' के नेता यायर गोलान ने अली खामेनेई की हत्या…

27 minutes ago

अजमेर में खाकी और काले कोट की भिड़ंत! फिक CO पर वकील को थप्पड़ मारने का आरोप, VIDEO VIRAL

अजमेर के किशनगढ़ में पार्किंग को लेकर ट्रैफिक सीओ अंजू यादव और वकील बाबूलाल बागरिया…

1 hour ago

हरिकेन इसायस की अमेरिका में एंट्री: तेज हवाओं और भारी बारिश से जनजीवन ठप

अमेरिका के फ्लोरिडा और अलबामा में हरिकेन 'इसायस' ने भारी तबाही मचाई है, जिससे 7…

1 hour ago

गर्लफ्रेंड के घर ही डाल दिया डाका, सरपंच चुनाव लड़ने के लिए जोधपुर के युवक ने उड़ाया सोना-नकदी

MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने…

1 hour ago

ममता बनर्जी के बाद केजरीवाल हिरासत में, 45 मेट्रो स्टेशन बंद; 2 हजार प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई

Delhi Protest News Kejriwal Detained: दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच ममता बनर्जी के बाद…

2 hours ago