चुनाव

बिहार चुनाव पर PM मोदी की लोकप्रियता का बड़ा असर— 63% लोगों ने ये माना, देखें IANS-मैटराइज सर्वे

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के लिए मंगलवार को प्रचार थम जाएगा. राज्य में पहले चरण के लिए 121 सीटों पर 6 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. इसी बीच बिहार चुनाव को लेकर आईएएनएस-मैटराइज सर्वे के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं.

सर्वे के मुताबिक, बिहार में एक बार फिर से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार बना सकती है. राज्य की 243 सीटों में से एनडीए को 153-164 सीटें मिल सकती हैं. जबकि, इंडी गठबंधन को 76-87 सीटें मिलने का अनुमान है.

पीएम मोदी की लोकप्रियता का बड़ा असर

इसके अलावा, आईएएनएस-मैटराइज सर्वे में बिहार की जनता से कई सवाल पूछे गए हैं. बिहार विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता का कितना प्रभाव पड़ेगा? इस सवाल के जवाब में 63 प्रतिशत लोगों ने माना कि पीएम मोदी की लोकप्रियता का इस चुनाव में बड़ा असर पड़ेगा.

सर्वे के आंकड़ों के अनुसार, 8 प्रतिशत लोगों ने माना कि पीएम मोदी की लोकप्रियता का राज्य के चुनाव पर थोड़ा बहुत असर पड़ेगा, जबकि 19 प्रतिशत लोगों ने माना कि चुनाव में पीएम मोदी की लोकप्रियता का जादू नहीं चलेगा.

मुख्यमंत्री के रूप में पहली पसंद कौन

आईएएनएस-मैटराइज सर्वे में प्रदेश की जनता से मुख्यमंत्री के रूप में पहली पसंद कौन होंगे, इस सवाल पर भी राय ली गई है. सर्वे में मुख्यमंत्री की पहली पसंद के तौर पर नीतीश कुमार (जेडीयू) को 46 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है. मतलब साफ है कि 20 साल के शासन के बाद भी नीतीश कुमार की छवि जनता के बीच आज भी चमक रही है. सर्वे में पसंदीदा सीएम चेहरे के तौर पर दूसरे नंबर पर तेजस्वी यादव (राजद) को 15 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है.

कानून-व्यवस्था के मामले में नीतीश बेहतर

आईएएनएस-मैटराइज सर्वे में प्रदेश की जनता ने लालू राज से नीतीश कुमार के शासन को कानून-व्यवस्था के मामले में बेहतरीन माना है. 73 प्रतिशत जनता ने सर्वे में माना कि नीतीश कुमार की सरकार में बिहार की कानून-व्यवस्था शानदार रही है, जबकि लालू यादव की सरकार के समय की कानून-व्यवस्था को 12 प्रतिशत लोगों ने अच्छा माना है.

आईएएनएस-मैटराइज का सर्वे 10 अक्टूबर से 3 नवंबर के बीच किया गया है. इसमें बिहार के 73,287 लोगों के राजनीतिक मिजाज को जानने की कोशिश की गई है. सर्वे में 38,109 पुरुषों, 19,787 महिलाओं और 15,390 युवाओं को शामिल किया गया है. एजेंसी का दावा है कि उसके सर्वे में मार्जिन ऑफ एरर +/- 3 प्रतिशत हो सकता है.

Bihar Election 2025: बिहार में फर्स्ट फेज की वोटिंग 6 नवंबर को, चुनाव प्रचार आज से थमा; पीएम मोदी का लाखों महिलाओं से संवाद

आईएएनएस

Recent Posts

यंग तुर्क की विरासत: कैसे बलिया की क्रांति आज भी उत्तर प्रदेश के राजनीतिक मिजाज को गढ़ रही?

Chandra Shekhar Young Turk: बलिया के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को ‘यंग तुर्क’ कहा गया, लेकिन…

17 minutes ago

सनोज मिश्र सभी आरोपों से बरी, तीस हजारी कोर्ट ने दी क्लीन चिट; अब वसीम रिजवी का क्या?

फिल्म निर्देशक सनोज मिश्र को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने दुष्कर्म के एक मामले…

20 minutes ago

ग्रीन रिवोल्यूशन 2.0: कैसे सूर्य प्रताप शाही ने यूपी की कृषि अर्थव्यवस्था को आधुनिक बनाया

UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…

36 minutes ago

‘न पर्दा, न लाउडस्पीकर और न कोई ताम झाम!’ लालटेन की रोशनी में मंचन, यूनेस्को धरोहर ‘रामनगर रामलीला’ की अनकही कहानी

Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…

52 minutes ago

रकुल प्रीत सिंह पर IT की नजर, इधर लंदन के अस्पताल में भर्ती हुए वाशु भगनानी; जानें पूरा मामला

Vashu Bhagnani Hospitalized: वाशु भगनानी की लंदन में तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती…

55 minutes ago

बद्दी में BIS का स्टेकहोल्डर्स कॉन्क्लेव, उद्योगों को बताए क्वालिटी और पर्यावरण के मानक

हिमाचल प्रदेश के बद्दी में बीआईएस ने एमएसएमई इंडस्ट्री मीट का आयोजन किया. कार्यक्रम में…

55 minutes ago