चुनाव

राजद विधायक रीतलाल यादव जेल से लड़ेंगे चुनाव, भागलपुर जेल में बंद है ये माफिया

RJD Candidate Ritlal Yadav: दानापुर से राजद के वर्तमान विधायक और माफिया रीतलाल यादव ने जेल से ही चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. उन्हें राजद ने फिर से दानापुर से ही चुनावी मैदान में उतारा है. रीतलाल यादव का जेल से चुनाव लड़ने का यह ऐलान तब आया है जब उनकी अस्थाई रूप से रिहा करने की मांग को पटना हाईकोर्ट ने खारिज कर दी.

पटना हाईकोर्ट के न्यायाधीश अरुण कुमार झा की एकलपीठ ने शुक्रवार को इस मामले की सुनवाई की. जिसमें उन्होंने विधायक रीतलाल यादव को किसी भी स्तर पर कोई राहत नहीं दी. हालांकि कोर्ट ने उन्हें एमपी-एमएलए कोर्ट से औपबंधिक जमानत की अर्जी दाखिल करने की छूट दे दी है.

कोर्ट में दी थी अर्जी

हाईकोर्ट में दाखिल अपनी अर्जी में रीतलाल यादव ने आग्रह किया था कि उन्हें आने वाले 6 नवंबर को होने वाले मतदान से पहले 4 हफ्ते की औपबंधिक जमानत दे दी जाए. ताकि वो अपने निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर सकें. क्योंकि राजद ने उन्हें दानापुर क्षेत्र से अपना उम्मीदवार घोषित किया है.

रीतलाल के ठिकानों पर पुलिस की रेड

राजद के द्वारा रीतलाल यादव को उम्मीदवार बनाये जाने के बाद से उनके खिलाफ सरकार की कार्रवाई तेज हो गई है. गुरुवार को ही पुलिस ने उनके कई ठिकानों पर छापेमारी की.

खगौल पुलिस को मिली थी डराने-धमकाने की सूचना

दरअसल खगौल पुलिस को सूचना मिली थी कि रीतलाल यादव के समर्थक खगौल में लोगों को उनके पक्ष में वोट करने के लिए धमका रहे हैं. जिसके बाद पुलिस ने रीतलाल यादव के कोथवां स्थित आवास और अन्य रिश्तेदारों के ठिकानों पर छापेमारी की. हालांकि इस दौरान सभी लोग गायब मिले.

ये भी पढ़ें- ट्यूनीशिया में फंसे झारखंड के मजदूरों की दुर्दशा, सरकार ने शुरू की वापसी की कोशिश

पत्नी ने पुलिस पर लगाये गंभीर आरोप

उधर रीतलाल यादव की पत्नी रिंकू कुमारी ने पुलिस पर डराने-धमकाने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि आए दिन उनके घर पुलिस आती है. लोग दहशत में जी रहे हैं. पुलिस छोटे-छोटे बच्चों से पूछती है कि 18 साल के हो गए क्या? अगर 18 साल के हो जाओगे तो जेल में डाल देंगे. पुलिस के द्वारा लगातार उनके बच्चों को धमकी दी जा रही है.

क्यों जेल में बंद हैं रीतलाल?

दानापुर से राजद विधायक रीतलाल यादव पर एक बिल्डर से रंगदारी मांगने का आरोप है. वो इसी मामले में फिलहाल भागलपुर जेल में बंद हैं. दानापुर से बीजेपी ने रामकृपाल यादव को चुनावी मैदान में उतारा है. वे अपने क्षेत्र में प्रचार प्रसार में भी लगे हुए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

सदन का एक-तिहाई हिस्सा: भारत में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक अब और क्यों नहीं टल सकते?

Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…

18 minutes ago

7% ग्रोथ का नया रिकॉर्ड बनाने की राह पर भारत? दुनिया का ध्यान खींच रही इकोनॉमी, IMF-World Bank भी हुए बुलिश

India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…

20 minutes ago

देवरिया में खाकी को महिलाओं ने घेरा, 15 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम से झड़प

देवरिया के भटनी क्षेत्र में 15 हजार के इनामी बदमाश विकास यादव को पकड़ने गई…

23 minutes ago

पहाड़ों की गोद में बसा ऋषि महादेव मंदिर: हरियाली, झरने और शिवभक्ति के अनूठे संगम की मनमोहक तस्वीरें

राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…

51 minutes ago

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FSSAI के उस आदेश पर रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…

54 minutes ago