Aamir Khan Gauri Spratt Wedding Ring
Aamir Khan Gauri Spratt Wedding Ring: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी भले ही बेहद निजी समारोह में हुई हो, लेकिन इस शादी की एक खास चीज अब चर्चा का विषय बन गई है. यह है गौरी की वेडिंग रिंग, जिसे खास तौर पर शाही अंदाज में डिजाइन किया गया। इस अंगूठी में इस्तेमाल की गई दुर्लभ मेडागास्कर रूबी, महीनों की खोज और सैकड़ों घंटों की कारीगरी इसे बेहद खास बनाती है.
आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने 5 जुलाई को मुंबई के बांद्रा स्थित आमिर के घर पर परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की। इस निजी समारोह में भले ही ज्यादा तामझाम नहीं था, लेकिन गौरी के लिए चुनी गई वेडिंग रिंग ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इस खास अंगूठी को ज्वेलरी ब्रांड QWEEN ने तैयार किया है.
अंगूठी के बीचों-बीच मेडागास्कर की एक कैबोकॉन-कट नेचुरल रूबी जड़ी गई है. यह रूबी अपने गहरे ऑक्सब्लड (गाढ़े लाल) रंग और चमकदार फिनिश के लिए जानी जाती है. सामान्य कटे हुए रत्नों की तुलना में कैबोकॉन कट रूबी की सतह चिकनी और गुंबदनुमा होती है, जिससे उसकी प्राकृतिक चमक और रंग और भी उभरकर सामने आते हैं.
इस रिंग की डिजाइन भी बेहद खास है. रूबी को साधारण तरीके से बैंड पर नहीं लगाया गया, बल्कि इसे सोने की ताज जैसी संरचना के ऊपर स्थापित किया गया है. इसके चारों ओर स्कैलप्ड गोल्ड गैलरी और बारीक मिलग्रेन बीडिंग की गई है, जो पारंपरिक शाही और विरासत वाले गहनों की पहचान मानी जाती है. यही डिजाइन इस अंगूठी को एक अलग और रॉयल लुक देती है.
यह भी पढ़ें: ‘चोर को दोषी ठहराएं, घर को नहीं’ : रामलला के दरबार पहुंचे अनुपम खेर ने की अपील- कानून और भगवान पर रखें भरोसा
ज्वेलरी ब्रांड के मुताबिक, इस दुर्लभ मेडागास्कर रूबी को खोजने में तीन महीने से अधिक का समय लगा. बताया गया कि इस गुणवत्ता की रूबी दुनिया में बेहद कम मिलती है और कुल रूबी में इसका हिस्सा 0.1 प्रतिशत से भी कम होता है.
इस खास वेडिंग रिंग को तैयार करने में 256 घंटे से अधिक का समय लगा. डिजाइनिंग, स्टोन सेटिंग और फिनिशिंग सहित हर चरण में बारीकी से काम किया गया. कुल 131 कुशल कारीगरों ने मिलकर इस रिंग को तैयार किया, जिसके कारण यह सिर्फ एक गहना नहीं, बल्कि बेहतरीन शिल्पकला का भी शानदार उदाहरण बन गई.
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…