मनोरंजन

28 साल का ब्रेक खत्म, ‘बुलेट’ से एक्टिंग की दुनिया में लौट रहीं हैं एक्ट्रेस डिस्को शांति श्रीहरि

80 और 90 के दशक में तमिल फिल्म उद्योग की लोकप्रिय अभिनेत्री डिस्को शांति श्रीहरि ने लगभग 28 साल से कोई फिल्म नहीं की. मगर अब वे निर्देशक इनासी पांडियन की सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म ‘बुलेट’ से तमिल सिनेमा में वापसी करने जा रही हैं. इस फिल्म में मशहूर एक्टर राघव लॉरेंस और उनके भाई एल्विन मुख्य भूमिका में हैं.

28 वर्षों बाद अभिनय करती दिखेंगी शांति

1997 के बाद से फिल्मों में अभिनय नहीं करने वाली शांति ने इस फिल्म में एक भविष्य बताने वाली महिला की भूमिका निभाई है. इस फिल्म का टीजर शुक्रवार को अभिनेता विशाल ने सोशल मीडिया पर शेयर किया. खास बात ये है कि इसके टीजर की शुरुआत डिस्को शांति के इस डायलॉग से होती है, “हमारे जीवन में घटित होने वाली हर त्रासदी निश्चित रूप से दुनिया में कभी न कभी घटित हुई होगी.” इसके बाद नायिका हीरो से कहती, “बचपन से ही मुझे जो भी चाहिए था, वो मुझे कभी नहीं मिला. मैं तुम्हें भी नहीं खोना चाहती.” इसके बाद शुरू होता है रहस्यमयी घटनाओं का सिलसिला, जिसके कारण नायक और उसके दोस्त उस जगह से भाग जाते हैं. टीजर देखकर ऐसा लगता है कि ये कमाल की सुपरनैचुरल थ्रिलर मूवी होगी.

इनासी पांडियन द्वारा निर्देशित पहली फिल्म

इनासी पांडियन ने इसके बारे में बात करते हुए कहा, “यह एक पूरी तरह से सुपर-नेचुरल एक्शन थ्रिलर है. दर्शकों तक इसे पहुंचाने के लिए टीजर ने अच्छा काम किया है. मैं इस कहानी को अपनी पहली फिल्म के रूप में निर्देशित करने वाला था, लेकिन कुछ कारणों से यह संभव नहीं हो सका. इसलिए मैंने इसे अपनी दूसरी फिल्म के रूप में बनाया है. निर्माता कथिरेसन को उनके निरंतर समर्थन के लिए धन्यवाद.”

एक साथ कई भाषाओं में बना रही है ये फिल्म

यह फिल्म तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में एक साथ बनाई जा रही है. ‘डेमोंटे कॉलोनी’ और ‘डायरी’ जैसी फिल्मों के सिनेमेटोग्राफर अरविंद सिंह ने इस फिल्म की सिनेमेटोग्राफी की है. वदिवेल विमलराज ने इसकी एडिटिंग की है. फिल्म की शूटिंग चेन्नई, तेनकासी और केरल समेत कई जगहों पर हुई है. इस मूवी में वैशाली राज, सुनील, अरविंद आकाश, काली वेंकट, रंगराज पांडे, आर. सुंदरराजन, चाम्स, शिवा शारा, केपीवाई विनोथ और वीजे थानिकाई अना सेंद्रायन जैसे कलाकार हैं.

ये भी पढ़े: Udaipur Files Release: कन्हैयालाल को कट्टरपंथियों ने कैसे मारा था — इस फिल्म में दिखाया जाएगा, सिनेमाघरों में आज रिलीज हो रही है ‘उदयपुर फाइल्स’

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

‘पश्मीना शॉल से लेकर कश्मीरी कालीन तक…’, पीएम मोदी ने मनीला में विश्व नेताओं को दिए अनोखे उपहार, जानें सबकी खासियत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिलीपींस के मनीला दौरे पर डोनाल्ड ट्रंप समेत 14 देशों के…

21 minutes ago

कुलगाम एनकाउंटर में लश्कर कमांडर लतीफ भट ढेर, मस्जिद में छिपा था CRPF हमले का मास्टरमाइंड

Latif Bhat Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के दौरान लश्कर कमांडर…

52 minutes ago

कुलगाम में आतंकियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन, लतीफ भट को घेरा; पुलिस ने सरेंडर करने को कहा

Kulgam Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मंगलवार सुबह सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच फिर…

2 hours ago

8 दिन बाद दूल्हा बनने वाला था करन, घर पहुंचा तिरंगे में लिपटा शव; शादी की खुशियां मातम में बदलीं

Karan Chaudhary Death: अलीगढ़ के करन चौधरी की 24 नवंबर को शादी होनी थी, लेकिन…

2 hours ago