सोशल मीडिया पर छाया कपल का मेलोडी मूमेंट
Zaheer Iqbal and Sonakshi Sinha Melody Moment: सोशल मीडिया की दुनिया में कल से (बुधवार) से ‘मेलोडी मोमेंट’ छाया हुआ है. तमाम मीम्स और रील इस मेलोड़ी मूमंट पर बना कर शेयर कर रह है.
ऐसे में जहीर इकबाल कैसे पीछे रह जाते. जहीर इकबाल का भी अपने प्यार का इजहार करने का मौका मिल गया. जहीर इकबाल ने मेलोड़ी के जरिए सोनाक्षी से अपने दिल की बात कही. पीएम मोदी और मेलोनी के Melody मोमेंट के बाद सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का Melody मोमेंट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, फैंस भी इस वीडियो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं. आपको दिखाते हैं कपल का मजेदार वीडियो.
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर एक ज्वाइंट पोस्ट शेयर की. जिसमें कपल मेलोडी मोमेंट इंजॉय करते हुए नजर आ रहे हैं जहीर इकबाल इस वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा से पूछते हुए हैं कि क्या तुम्हे पता है मैं तुमसे कितना प्यार करता हूं, इस पर सोनाक्षी पलट कर कहती हैं नहीं पता.
वीडियो में सोनाक्षी जहीर से पूछती हैं, तुम पूछना क्या चाहते हो. इस पर जहीर जवाब देते हैं, तुम जानना चाहती हो कि मैं तुमसे कितना प्यार करता हूं. तब सोनाक्षी मजाक में कहती हैं, नहीं, तो फिर. कुछ ही देर बाद जहीर ने एक Melody टॉफी निकाली और कहा Melody खाओ, खुद जान जाओ. इसके बाद सोनाक्षी सिन्हा मजाक में टॉफी जहीर के ऊपर फेंक देती है.
देखते ही देखते कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. फैंस को सोनाक्षी और जहीर का यह वीडियो खूब पसंद आ रहा है. फैंस इस वीडियो पर तमाम कमेंट कर रहे हैं कोई कह रहा कि कपल ने मेलोडी ट्रेंड फॉलो ना करने के बजाय अपना एक अलग ट्रेंड बना दिया है. वहीं कुछ फैंस कपल के मजाकिया अंदाज को पसंद कर रहे हैं. जहीर असल जिन्दगी में भी काफी फनी हैं जहीर सोनाक्षी की टांग खीचने और परेशान करने में कभी पीछे नहीं रहते हैं चाहे वह घर हो, एयरपोर्ट हो या फिर शॉपिंग मॉल. जहीर और सोनाक्षी के मस्ती भरे वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं.
IND vs WI 2nd T20: रांची के दूसरे T20 में भारत ने 249 रन बनाए,…
Jantar Mantar Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर सीजेपी…
सर्वपितृ अमावस्या की पौराणिक कथा अच्छोदा और पितर अमावसु से जुड़ी है. मत्स्य पुराण में…
Aaj Ka Rashifal 10 October 2026: 10 अक्टूबर 2026, शनिवार को सर्वपितृ अमावस्या के साथ…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…