Bharat Express DD Free Dish

पीएम मोदी-मेलोनी के बाद इंटरनेट पर छाया जहीर और सोनाक्षी का Melody मोमेंट, कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Zaheer Iqbal and Sonakshi Sinha Melody Moment: पीएम मोदी और मेलोनी के Melody मोमेंट के बाद सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का Melody मोमेंट  सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, आपको दिखाते हैं यह वीडियो.

सोशल मीडिया पर छाया कपल का मेलोडी मूमेंट

सोशल मीडिया पर छाया कपल का मेलोडी मूमेंट

Zaheer Iqbal and Sonakshi Sinha Melody Moment:  सोशल मीडिया की दुनिया में कल से (बुधवार) से ‘मेलोडी मोमेंट’ छाया हुआ है. तमाम मीम्स और रील इस मेलोड़ी मूमंट पर बना कर शेयर कर रह है.
ऐसे में जहीर इकबाल कैसे पीछे रह जाते. जहीर इकबाल का भी अपने प्यार का इजहार करने का मौका मिल गया. जहीर इकबाल ने मेलोड़ी के जरिए सोनाक्षी से अपने दिल की बात कही. पीएम मोदी और मेलोनी के Melody मोमेंट के बाद सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का Melody मोमेंट  सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, फैंस भी इस वीडियो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं. आपको दिखाते हैं कपल का मजेदार वीडियो.

जहीर खान ने खास तरह से सोनाक्षी सिन्हा से किया प्यार का इजहार

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर एक ज्वाइंट पोस्ट शेयर की. जिसमें कपल मेलोडी मोमेंट इंजॉय करते हुए नजर आ रहे हैं जहीर इकबाल इस वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा से पूछते हुए हैं कि क्या तुम्हे पता है मैं तुमसे कितना प्यार करता हूं, इस पर सोनाक्षी पलट कर कहती हैं नहीं पता.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

वीडियो में सोनाक्षी जहीर से पूछती हैं, तुम पूछना क्या चाहते हो. इस पर जहीर जवाब देते हैं, तुम जानना चाहती हो कि मैं तुमसे कितना प्यार करता हूं. तब सोनाक्षी मजाक में कहती हैं, नहीं, तो फिर. कुछ ही देर बाद जहीर ने एक Melody टॉफी निकाली और कहा Melody खाओ, खुद जान जाओ. इसके बाद सोनाक्षी सिन्हा मजाक में टॉफी जहीर के ऊपर फेंक देती है.

कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया

देखते ही देखते कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. फैंस को सोनाक्षी और जहीर का यह वीडियो खूब पसंद आ रहा है. फैंस इस वीडियो पर तमाम कमेंट कर रहे हैं कोई कह रहा कि कपल ने मेलोडी ट्रेंड फॉलो ना करने के बजाय अपना एक अलग ट्रेंड बना दिया है. वहीं कुछ फैंस कपल के मजाकिया अंदाज को पसंद कर रहे हैं. जहीर असल जिन्दगी में भी काफी फनी हैं जहीर सोनाक्षी की टांग खीचने और परेशान करने में कभी पीछे नहीं रहते हैं चाहे वह घर हो, एयरपोर्ट हो या फिर शॉपिंग मॉल. जहीर और सोनाक्षी के मस्ती भरे वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं.

  • भारत एक्सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read