मनोरंजन

Ajaz Khan ने जताई Premanand Maharaj के लिए किडनी दान करने की इच्छा, बोले– “मैं मिलने जरूर जाऊंगा”

वृंदावन के जाने-माने संत Premanand Maharaj की तबीयत काफी दिनों से खराब चल रही है. वहीं सोशल मीडिया और असल जिंदगी में भी उनके चाहने वाले काफी परेशान हैं और लोग महाराज के स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं.
चाहे वो आम इंसान हों या कोई मशहूर हस्ती, सभी आगे आकर प्रेमानंद जी महाराज के स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं. यहां तक कि कुछ हस्तियां महाराज को अपनी एक किडनी दान में देने तक का प्रस्ताव रख चुके हैं. अब इस लिस्ट में बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट का नाम भी जुड़ गया है, जो अक्सर ही किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं.

बता दें कि हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने प्रेमानंद महाराज को अपनी एक किडनी देने की इच्छा जाहिर की थी. वहीं अब बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट Ajaz Khan ने भी ऐसा ही कुछ कहा है.

Ajaz Khan ने रखी किडनी दान करने की इच्छा

दरअसल, Ajaz Khan ने संत प्रेमानंद महाराज को किडनी दान करने की इच्छा जाहिर की है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में उन्होंने महाराज की कुशलताओं के बारे में बात की और साथ ही उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की.

इस पोस्ट में उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनके इलाज के लिए किसी भी तरह का योगदान देना हो तो वे पूरी तरह तैयार हैं.
वीडियो में एजाज ने कहा-

“अस्सलाम वालेकुम दोस्तों… प्रेमानंद जी एक ऐसे इंसान हैं जिन्होंने कभी किसी धर्म के खिलाफ नहीं बोला, कभी किसी को उकसाया नहीं. मैं उनसे मिलना चाहता हूं और अगर मेरी किडनी मैच हो जाए, तो मैं अपनी एक किडनी उन्हें दान करना चाहूंगा.”

“मैं मिलने जरूर जाऊंगा” – Ajaz Khan

एजाज ने आगे कहा- “दोस्तों, उनके लिए दुआ कीजिए कि वो अगले 100 साल तक जिएं और भारत और दुनिया का भला करें. मैं आपसे मिलने जरूर जाऊंगा, सर.” इस वीडियो के बीच में एजाज काफी इमोशनल होते भी दिखाई दिए.

ये भी पढ़ें- क्या सच में Pregnant हैं Sonakshi Sinha? पति Zaheer Iqbal ने पैप्स को दिया हिंट! एक्ट्रेस ने ऐसे किया रिएक्ट

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

6 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

6 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

8 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

8 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

8 hours ago