आस्था

दिवाली 2025 पर क्या पहनें, जानिए कौन से रंग मां लक्ष्मी को करते हैं प्रसन्न?

Diwali 2025: दिवाली यानी रौशनी, खुशहाली और मां लक्ष्मी की कृपा पाने का पर्व है. इस दिन हर कोई चाहता है कि उसके घर में सुख-समृद्धि बनी रहे और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहे. इसके लिए लोग घर की साफ-सफाई, सजावट और लक्ष्मी-गणेश की पूजा करते हैं. क्या आप जानते हैं कि दिवाली की रात पूजा के समय पहने गए कपड़ों का रंग भी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने में अहम भूमिका निभाता है?

खास रंगों के वस्त्र पहनना बेहद शुभ

ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दिवाली के दिन कुछ खास रंगों के वस्त्र पहनना बेहद शुभ माना जाता है. ये रंग न सिर्फ सकारात्मक ऊर्जा को अपने तरफ आकर्षित करते हैं बल्कि मां लक्ष्मी की विशेष कृपा भी दिला सकते हैं.

पीला और सुनहरा रंग

पीला और सुनहरा रंग मां लक्ष्मी का सबसे प्रिय रंग माना जाता है. यह रंग धन, प्रकाश और सफलता का प्रतीक है. दिवाली की रात अगर आप पीले या सुनहरे रंग के कपड़े पहनकर पूजा करते हैं तो घर में सकारात्मक ऊर्जा और वैभव का संचार होता है.

लाल रंग

लाल रंग शक्ति, शुभता और सौभाग्य का प्रतीक है. यह देवी ऊर्जा से जुड़ा रंग है और आत्मविश्वास बढ़ाता है. महिलाएं लाल साड़ी या चुनरी और पुरुष लाल कुर्ता पहनकर लक्ष्मी पूजन करें तो यह बेहद शुभ माना जाता है.

हरा रंग

हरा रंग स्थिरता, उन्नति और समृद्धि का संकेत है. यह बुध ग्रह से जुड़ा है और व्यापार में वृद्धि तथा बुद्धिमत्ता को दर्शाता है. दिवाली की रात हरे रंग के वस्त्र पहनने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है.

नीला रंग

नीला रंग शांति और संतुलन का प्रतीक है. यह शनि ग्रह से जुड़ा है लेकिन इसके हल्के शेड जैसे स्काई ब्लू या रॉयल ब्लू पहनना शुभ माना जाता है. यह मानसिक शांति देता है और नकारात्मक ऊर्जा से बचाता है.

सफेद रंग

सफेद रंग पवित्रता और सादगी का प्रतीक है. यह चंद्रमा से जुड़ा है और मानसिक शांति देता है. अगर आप भारी कपड़े नहीं पहनना चाहते तो सफेद या ऑफ-व्हाइट पहनना भी शुभ होता है.

ये भी पढ़ें-Dhanteras Kab Hai: इस बार 18 या 19 किस तारीख को मनाई जाएगी धनतेरस? कन्फयूजन करें दूर, जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

काले रंग से बचें

दिवाली जैसे शुभ पर्व पर काले रंग के कपड़े पहनना अशुभ माना जाता है. यह रंग नकारात्मकता और दुख का प्रतीक है. साथ ही फटे-पुराने कपड़े पहनने से भी बचना चाहिए. त्योहार पर हमेशा नए, साफ और चमकदार कपड़े पहनना ही शुभ होता है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

7 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

7 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

8 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

8 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

9 hours ago