मनोरंजन

Ananya Panday के Tan Look ने लूटी महफिल, लेकिन फिर भी क्यों सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहीं एक्ट्रेस?

Ananya Panday Viral Tan Look: गुरुवार की रात मुंबई में सितारों की चकाचौंध कुछ ऐसी रही कि लगा जैसे रेड कार्पेट नहीं, कोई ग्रैंड फैशन शो चल रहा हो. मौका था शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की बहुप्रतीक्षित डायरेक्टोरियल डेब्यू वेब सीरीज “The Bads of Bollywood” के प्रीमियर का.

Netflix पर 18 सितंबर को रिलीज होने वाली इस सीरीज को लेकर पहले से ही चर्चाएं जोरों पर थीं, लेकिन इस रात सबसे ज़्यादा सुर्खियां बटोरीं एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने और वो भी सिर्फ अपने आउटफिट की वजह से नहीं.

चमकदार गाउन, और उससे भी ज़्यादा चमकदार चर्चा

अनन्या प्रीमियर में एक बेहद ग्लैमरस सिल्वर-व्हाइट वन शोल्डर गाउन में पहुंचीं, जिसमें थाई-हाई स्लिट और हल्का हॉल्टर नेक डिजाइन था. कैमरे की हर फ्लैश लाइट उनके शिमरी आउटफिट को और ज़्यादा उभार रही थी. मेकअप के मामले में अनन्या ने मिनिमल लुक चुना. न्यूड लिप्स, हल्का ब्रॉन्ज, और सॉफ्ट ग्लोइंग स्किन. लेकिन उनकी ये ‘ग्लो’ ही कुछ लोगों को थोड़ा ज़्यादा नजर आने लगी.

टैन को लेकर सोशल मीडिया पर मीम्स की बौछार

प्रीमियर के कुछ ही मिनटों बाद Reddit और Instagram पर मीम्स और चर्चाओं की बाढ़ आ गई. लोगों ने अनन्या के चेहरे और शरीर के स्किन टोन में फर्क पकड़ लिया– जहां चेहरा काफी ग्लो कर रहा था, वहीं बाकी बॉडी पर टैन साफ दिख रहा था. किसी ने उन्हें ‘फ्रेंड्स’ के रॉस की स्प्रे टैन गड़बड़ से जोड़ दिया, तो किसी ने पूछा- “क्या ये मालदीव की धूप है या ब्रॉन्जर का कमाल?”

कॉस्मेटिक सर्जरी की चर्चाएं

हाल ही में अनन्या ने मालदीव्स ट्रिप से लौटकर बिकिनी फोटोज, सनसेट व्यूज और साइक्लिंग मोमेंट्स शेयर किए थे. ऐसे में ये टैन लुक पूरी तरह से वैकेशन का असर हो सकता है. हालांकि कुछ यूजर्स ने फिर से उनकी नाक और होंठ को लेकर सर्जरी की अटकलें भी शुरू कर दीं– जो पिछले कुछ महीनों से लगातार होती रही हैं.

ये भी पढ़ें- भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह ने रियलिटी शो ‘Rise & Fall’ से किया एग्जिट, कंटेस्टेंट्स के साथ दिखा भावुक अंदाज

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Radha Priya

Recent Posts

यूपी में कितनी सीटों पर कांग्रेस-सपा में फंसा पेच? अखिलेश यादव ने निकाली बड़ी काट

UP Election 2027: सपा-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर खींचतान के बीच अखिलेश यादव…

30 minutes ago

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में बड़ी कामयाबी: ‘संतुलित कैंटिलीवर विधि’ से साबरमती नदी पर बना बेहद अहम ब्रिज

Bullet Train India: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के तहत साबरमती नदी पर 12 मंजिल ऊंचा…

53 minutes ago

‘नमाज के बहाने उठा, फिर…’ कैप्टन स्मित की जुबानी कॉकपिट अटैक की पूरी कहानी, जानिए क्या-क्या हुआ?

Captain Smit Machchhar: कैप्टन स्मित मछार ने नेतन्याहू से बातचीत मेंफ्लाईदुबई FZ1073 के कॉकपिट हमले…

1 hour ago

‘मातृभूमि के स्वाभिमान की रक्षा के लिए समर्पित था जीवन…’: श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती पर पीएम मोदी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती…

1 hour ago

BIGG BOSS में छलका सलमान खान का दर्द, बताया कैसे एक कोर्ट केस से बिगड़ी पूरी छवि: देखें VIDEO

Salman Khan Controversy: सलमान खान ने बिग बॉस में खुलासा किया कि कोर्ट केस और…

2 hours ago