Badshah tateeree controversy
Badshah tateeree controversy: मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह (Badshah) एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका गाना ‘टटीरी’ है. यह गाना रिलीज के बाद विवादों में घिर गया था. गाने के कुछ बोल और वीडियो के कुछ सीन को लेकर लोगों ने आपत्ति जताई थी. खासतौर पर स्कूल की लड़कियों को दिखाने के तरीके पर सवाल उठाए गए. इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया और हरियाणा के कई हिस्सों में बादशाह के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई.
लगातार बढ़ती आलोचना के बीच बादशाह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट शेयर किया. उन्होंने माना कि उन्हें गाने के कुछ हिस्सों पर आपत्तियां मिली थीं. बादशाह ने कहा कि एक कलाकार के तौर पर उन्हें अपनी रचनात्मक आजादी की अहमियत पता है, लेकिन समाज के प्रति जिम्मेदारी भी उतनी ही जरूरी है. उन्होंने यह भी कहा कि वे सभी फीडबैक का सम्मान करते हैं और उसी के आधार पर गाने में बदलाव करने का फैसला लिया है.
बादशाह ने साफ किया कि गाने के जिन हिस्सों को लोगों ने आपत्तिजनक बताया था, उन्हें अब पूरी तरह हटा दिया गया है. उनका कहना है कि वे नहीं चाहते कि उनकी किसी भी रचना से किसी की भावनाएं आहत हों.
अब यह गाना नए रूप में वापस आ रहा है. बादशाह ने इसके नए वर्जन का नाम ‘टटीरी फिर से’ रखा है. उन्होंने बताया कि यह गाना उनके फैंस के प्यार की वजह से ही बना हुआ है, इसलिए वे इसे बेहतर तरीके से फिर से पेश करना चाहते हैं. बादशाह को उम्मीद है कि नया वर्जन लोगों को पसंद आएगा और किसी तरह का विवाद नहीं होगा.
गाने का नया टीजर भी रिलीज कर दिया गया है, जिसमें देसी और इंटरनेशनल दोनों तरह का माहौल देखने को मिलता है. वीडियो में उत्तर भारत के गांवों की झलक दिखाई गई है, जहां पारंपरिक कपड़े और पुरानी गाड़ियां नजर आती हैं. वहीं दूसरी तरफ रेगिस्तान, लग्जरी कारें और स्टाइलिश लुक गाने को एक ग्लोबल फील देते हैं.
बादशाह ने बताया कि ‘टटीरी फिर से’ 14 अप्रैल 2026 को सभी म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज किया जाएगा. अब फैंस को इस नए और बदले हुए गाने का बेसब्री से इंतजार है.
-भारत एक्सप्रेस
UP Politics: बुंदेलखंड में स्वतंत्र देव सिंह के पानी अभियान का मुख्य फोकस घर-घर नल…
Amroha Dowry Case: अमरोहा में दहेज उत्पीड़न की शिकायत करने बहन की ससुराल पहुंचे मायके…
Pallavi Patel Social Justice Politics: पल्लवी पटेल की राजनीति उत्तर प्रदेश में पिछड़े वर्गों के…
UP Politics; लगातार 7 जीत, निर्दलीय से अपनी पार्टी का सफर और सीबीआई कोर्ट से…
उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की रणनीति में इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश, MSME,…
UP Budget 2026-27: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के स्वास्थ्य सुधारों का ध्यान अस्पतालों के निरीक्षण, बुनियादी…