Bahubali the Epic Collection World Wide: एस.एस. राजमौली की फिल्म ‘बाहुबली: द एपिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है. रिलीज़ के पहले ही दिन फिल्म ने सभी भाषाओं में मिलाकर लगभग ₹6.22 करोड़ की कमाई की है. शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, आने वाले दिनों में यह आंकड़ा ₹10 करोड़ के पार जा सकता है.
फिल्म की तेलुगू (2D) वर्ज़न ने साउथ इंडिया के सिनेमाघरों में जबरदस्त ओपनिंग दर्ज की है. सुबह के शो में करीब 53% ऑक्यूपेंसी रही, जो दोपहर में बढ़कर 59% और शाम को 65% तक पहुंच गई. रात के शो के आंकड़े अभी आने बाकी हैं, लेकिन रुझान बेहद सकारात्मक हैं.
मुख्य सेंटर्स की बात करें तो काकीनाडा में सबसे अधिक 79.67% सीटें भरीं, जबकि वारंगल 77.67% और विशाखापत्तनम 69.33% पर रहा. विजयवाड़ा में भी दर्शकों की अच्छी भीड़ देखी गई (65%), जबकि हैदराबाद और गुंटूर में करीब 64% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई.
तेलुगू राज्यों में फिल्म ने जिस तरह की शुरुआत की है, उसने फिर से साबित कर दिया कि ‘बाहुबली’ फ्रेंचाइज़ का क्रेज़ आज भी बरकरार है. दूसरी ओर, मुंबई (15.33%) और दिल्ली-एनसीआर (15%) जैसे महानगरों में ओपनिंग थोड़ी सुस्त रही. हालांकि, बेंगलुरु (43.33%) और चेन्नई (56.33%) में दर्शकों का रुझान काफी उत्साहजनक रहा.
फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि वीकेंड पर कमाई में और तेजी देखने को मिलेगी, क्योंकि साउथ के दर्शक अब भी इस कहानी से गहराई से जुड़े हुए हैं.
ये भी पढ़ें- शाहरुख खान के फैंस को मिलेगा ‘डबल सरप्राइज’, SRK ने बताया ‘किंग’ का सीक्रेट कोड; बांट डाली डेटिंग टिप्स
‘बाहुबली: द एपिक (2025)’ असल में राजमौली की दो फिल्मों ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ (2015) और ‘बाहुबली: द कन्क्लूजन’ (2017) का री-एडिटेड और रीमास्टर्ड वर्जन है. इसे एक ही 224 मिनट लंबे संस्करण के रूप में फिर से तैयार किया गया है, जिसमें बेहतर विजुअल्स, नई एडिटिंग और कुछ अनरिलीज़्ड सीन जोड़े गए हैं.
फिल्म में प्रभास अपने दोहरे किरदार में फिर से नज़र आ रहे हैं, जबकि उनके साथ राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया, रम्या कृष्णन, नासर और सत्यराज जैसे कलाकार एक बार फिर अपनी भूमिकाओं में लौटे हैं.
फिल्म की शुरुआत पहले अमेरिका, ब्रिटेन और आयरलैंड के चुनिंदा थिएटर्स में 29 अक्टूबर को हुई थी, जिसके बाद 31 अक्टूबर को इसे दुनियाभर में रिलीज़ किया गया. प्रीमियम फॉर्मेट्स में रिलीज़ होने के कारण दर्शकों का अनुभव और भी शानदार रहा.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
दिवाली और कार्तिक मास के पावन अवसर पर ब्रजभूमि के प्रसिद्ध श्रीबांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं…
दीपावली और छठ पूजा के दौरान हादसों और आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए योगी…
Delhi Metro Diwali Timings: दिवाली के मौके पर दिल्ली मेट्रो का टाइमटेबल बदल गया है.…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनतेरस के मौके पर पूर्व भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, उनकी…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को उत्तराखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर…
धनतेरस 2026 का पर्व 6 नवंबर को मनाया जा रहा है. इस दिन भगवान धन्वंतरि,…