बीग बॉस 18 ग्रैंड फिनाले
Bigg Boss 18 Grand Finale: रियालटी शो बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) का आज ग्रैंड फिनाले है. ये फिनाले शो के मेकर्स के लिए TRP का सबसे बड़ा मौका और शो के फैंस के लिए फैसले की घड़ी है. शो के विनर के नाम से जहां उनके चाहने वाले खुश होते हैं वहीं अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को हारता देख काफी लोग निराश भी हो जाते हैं.
ऐसे में अब सवाल यह उठता है कि इस सीजन का विनर कौन बनेगा इसका खुलासा आज रात में हो जाएगा. भले ही विनर का नाम आज रात को पता चलेगा लेकिन सोशल मीडिया पर ‘रजत दलाल’, ‘विवियन डीसेना’ और ‘करणवीर मेहरा’ के नाम की खूब चर्चा हो रही है. कहा जा रहा है कि विनर इन तीनों में से कोई एक बन सकता है. आपको बताते हैं जीतने वालों को क्या-क्या मिलेगा.
ताजा रैंकिग को देखें तो इसमें एक ऐसा कंटेस्टेंट ऊपर जाता दिखाई दे रहा है जिसको लेकर दर्शकों की उम्मीदें कम हो गई थीं. सोशल मीडिया पर आए नए वोटिंग ट्रेंड के हिसाब से करणवीर मेहरा तीसरे नंबर से खिसकते दिखाई दे रहे हैं. उनकी जगह पर अब रजत दलाल ने अपनी कुर्सी जमा ली है.
हाल ही में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस को देखकर लग रहा था कि रजत की लोकप्रियता में गिरावट देखने को मिलेगी मगर ऐसा नहीं हुआ. पहले नंबर पर शो के लाडले अपनी पकड़ बनाए हुए हैं. हालांकि विवियन (Vivian Dsena) और रजत (Rajat Dalal) के वोटों में काफी कम मार्जिन है जिसे देखकर कहा जा सकता है कि वो पहले नंबर पर भी आ सकते हैं. करणवीर (Karan veer Mehra) अब तीसरे नंबर पर आ गए हैं, जबकि अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह और चुम दरांग बॉटम 3 में नजर आ रहे हैं.
करणवीर के शो की शुरुआत से लाइमलाइट में बने हुए है. उन्होंने शो में अपना काफी कुछ दिया है. टास्क को पूरा करने के साथ उन्होंने अपने रिश्ते भी निभाए हैं. मगर फिनाले वीक में आकर करणवीर ने कुछ ऐसी गलतियां कर रहे हैं जिससे उनके जीतने का चांस काफी कम लग रहा है. दरअसल हाल ही में एक एपिसोड में करणवीर ने विवियन को लेकर एक ऐसा पर्सनल मजाक कर दिया है जो लोगों को खास पसंद नहीं आ रहा है.
बिग बॉस तक ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है. इसके मुताबिक रजत दलाल और विवियन डीसेना टॉप 2 कंटेस्टेंट होंगे. हालांकि आज रात ही ये खुलासा हो पाएगा कि वह दोनों टॉप 2 में होते है या नहीं.
अगर आप बिग बॉस का ग्रैंड फिनाले 18 देखना चाहते हैं तो आज यानी रात को 9:30 बजे से होने वाला है. दर्शक कलर्स टीवी पर इसे देख सकते हैं. अगर आपके पास टीवी नहीं है तो आप इसे जियो सिनेमा पर जाकर भी देख सकते हैं. शो को ऑनलाइन भी स्ट्रीम किया जाने वाला है. इसके लिए आपको बस 29 रुपये देने होंगे. तीन घंटे तक चलने वाला यह शो ड्रामा, इमोशन और ढेर सारे एंटरटेनमेंट से भरा होने वाला है.
बिग बॉस 18 के विनर को चमचमाती ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपये मिलेंगे. हाल ही में बिग बॉस 18 की ट्रॉफी की पहली झलक सामने आई थीं. इस बार विजेता बनने के लिए टॉप 6 कंटेस्टेंट के बीच कड़ा मुकाबला है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कौन इस बार ट्रॉफी घर ले जाता है.
Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…
Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…
Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…
Lucknow News: लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में मामूली विवाद के बाद 17 वर्षीय नाबालिग बेटे…
दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…
Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…