मनोरंजन

Bigg Boss 17: अभिषेक कुमार को आया इस बात पर गुस्सा, समर्थ जुरेल को जड़ दिया थप्पड़

Bigg Boss 17: रियलिटी शो बिग बॉस 17 के फिनाले में बस कुछ ही दिन बचे हैं. शो के खत्म होते-होते कंटेस्टेंट्स के बीच अलग ही गेम चलते नजर आ रहा है. जहां एक तरफ आयशा खान (Ayesha Khan) के आने से मुनव्वर फारुकी का गेम हिला पड़ा है. वहीं दूसरी तरफ अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) बिग बॉस हाऊस की नई कैप्टन बन गई हैं. अंकिता के कैप्टन बनने के बाद ईशा मालवीय और समर्थ जुरैल को काफी छूट मिल गई है.

दरअसल, लेटेस्ट प्रोमो में देखने को मिलता है. ईशा और समर्थ मिलकर अभिषेक को कभी पोक करते हुए नजर आते हैं तो कभी किसी बात पर उनका मजाक उड़ाते रहते हैं. जिसकी वजह से कई बार अभिषेक अपना आपा भी खो चुके हैं. इस बार ईशा और समर्थ से अभिषेक इतना परेशान हो गए कि उन्होंने समर्थ पर हाथ तक उठा दिया है. अभिषेक के समर्थ को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

अभिषेक ने मारा थप्पड़

वीडियो में देख सकते हैं कि समर्थ और अभिषेक एक-दूसरे से बहस करते हैं. जिसके बाद समर्थ जुरैल अपनी हदों को पार करते हुए अभिषेक कुमार की हेल्थ के मुद्दों पर ताना कसते हैं. ईशा मालवीय भी समर्थ का साथ देती हैं और अभिषेक कुमार की क्लॉस्ट्रोफोबिया की परेशानी को एक्टिंग बताती हैं. अभिषेक आगे से ईशा से कहते हैं तुझे तो पता ही नहीं क्लॉस्ट्रोफोबिया के बारे में…ईशा जवाब में कहती हैं मुझे तो नहीं पता.

ईशा ने बुरी तरह से अभिषेक को उकसाया

ईशा और अभिषेक बुरी तरह से बहस कर रहे होते हैं, जिसमें दोनों ही एक-दूसरे के पैरेंट्स को घसीट लाते हैं. इसके बाद ईशा, अभिषेक को टीवी तोड़ने के लिए उकसाती हैं. एक बार नहीं ईशा कई बार अभिषेक के सामने टीवी तोड़ने की बात करती हैं. वहीं समर्थ भी पीछे से लगातार कुछ ना कुछ बोल रहे होते हैं, तब अभिषेक गुस्सा हो जाते हैं और समर्थ को थप्पड़ लगा देते हैं.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

Diwali 2026 Fashion Trends: इस दिवाली ट्रेडिशनल लुक के साथ दिखेगा मॉडर्न स्टाइल का तड़का, जानें क्या है फैशन में खास

Diwali 2026 Fashion Trends: दिवाली 2026 में ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ मॉडर्न फैशन का कॉम्बिनेशन…

8 seconds ago

अरे ये क्या हो गया…! प्रचार में दिन-रात एक किए, पर पर्चा भरना ही भूल गई सरपंच प्रत्याशी

राजस्थान के झालावाड़ जिले में सरपंच पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहीं मनभर…

11 minutes ago

‘यूरोप के दिल में लोकतंत्र पर सीधी चोट…!’ पीएम और राष्ट्रपति की जंग में कैसे तमाशा बना पोलैंड?

पोलैंड की संवैधानिक अदालत के मुख्य न्यायाधीश के निलंबन और अदालत परिसर में पुलिस कार्रवाई…

30 minutes ago

पंचकूला के सरकारी स्कूल में हैरान करने वाली घटना, तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की बच्ची पर किया जानलेवा हमला

पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूल में 28 अक्टूबर को एक चौंकाने वाली…

52 minutes ago

काशी-दिल्ली स्लीपर वंदे भारत के शुभारंभ से पहले प्रधानमंत्री मोदी बोले- आस्था को अवसर और परंपरा को आधुनिकता से जोड़ेगी ट्रेन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से उत्तर प्रदेश की पहली स्लीपर वंदे भारत…

1 hour ago