देश

UP Politics: “देर आए, दुरुस्त आए…”, मेट्रो को लेकर योगी सरकार के इस निर्देश पर अखिलेश ने दी प्रतिक्रिया

UP Politics: लोकसभा चुनाव की तैयारी की बीच यूपी सरकार जनता के हित और यूपी के विकास को लेकर लगातार बड़े फैसले ले रही है. मंगलवार को योगी आदित्यनाथ ने एक बैठक कर लखनऊ, आगरा और कानपुर मेट्रो की समीक्षा करते हुए राजधानी लखनऊ में मेट्रो के विस्तार के निर्देश दिए है. इसके बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए अपने ट्विटर अकाउट पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा है “देर आए, दुरुस्त आए.” साथ ही यूपी के विकास को लेकर अपनी खुशी भी जाहिर की है.

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बैठक कर लखनऊ में मेट्रो के विस्तार को लेकर आवश्यक निर्देश दिए हैं. इसी के साथ ही अंडरग्राउंड/एलिवेटेड की उपयुक्तता के परीक्षण कराएं जाने के भी निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि ये चरण एक बड़ी आबादी की अत्याधुनिक नगरीय परिवहन की सुविधा से जोड़ने वाला होगा. उन्होंने ये भी कहा कि, वर्तमान में लखनऊ में संचालित हो रही मेट्रो को एक ओर आईआईएम तक और दूसरी ओर एसजीपीजीआई तक विस्तार दिया जाना चाहिए. सीएम ने ये भी कहा कि, निजी क्षेत्र की अनेक कंपनियां इसके लिए सहयोग देने को इच्छुक हैं. ऐसे में हमें पीपीपी मोड पर विस्तारीकरण के लिए विचार करना चाहिए. वह आगे बोले कि, मेट्रो रेल परिसर में व्यावसायिक गतिविधियों को और प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए. पैसेंजर सर्विस और सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएं. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि, कानपुर और आगरा में मेट्रो के दो-दो नए फेज पर कार्य जारी है. जनहित के किसी भी प्रोजेक्ट के लिए पैसों की कमी नहीं है. समय पर धनराशि जारी की जाए. संवाद, समन्वय के साथ तय समय-सीमा के भीतर काम को पूरा कराएं.

ये भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: 22 जनवरी को उपवास पर रहेंगे पीएम मोदी, इस तरह होगी रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा, जानें पूरी विधि

अखिलेश ने कही ये बात

सीएम योगी के इस फैसले पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव खुश नजर आ रहे हैं और उन्होंने ट्वीट कर खुशी जाहिर की है. साथ ही सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफार्म पर लिखा है कि ‘देर आए, दुरुस्त आए’. बता दें कि लखनऊ में मेट्रो ट्रेन परियोजना की शुरुआत साल 2013 में अखिलेश यादव की सरकार ने की थी और साल 2017 में हुए विधानसभा चुनाव से पहले सपा प्रमुख ने अपने कार्यकाल के दौरान दो स्टेशनों के बीच मेट्रो स्टेशन का उद्घाटन भी किया था और इसी साल विधानसभा चुनाव होने के बाद योगी सरकार आई थी.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

अरे ये क्या हो गया…! प्रचार में दिन-रात एक किए, पर पर्चा भरना ही भूल गई सरपंच प्रत्याशी

राजस्थान के झालावाड़ जिले में सरपंच पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहीं मनभर…

2 minutes ago

‘यूरोप के दिल में लोकतंत्र पर सीधी चोट…!’ पीएम और राष्ट्रपति की जंग में कैसे तमाशा बना पोलैंड?

पोलैंड की संवैधानिक अदालत के मुख्य न्यायाधीश के निलंबन और अदालत परिसर में पुलिस कार्रवाई…

21 minutes ago

पंचकूला के सरकारी स्कूल में हैरान करने वाली घटना, तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की बच्ची पर किया जानलेवा हमला

पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूल में 28 अक्टूबर को एक चौंकाने वाली…

43 minutes ago

काशी-दिल्ली स्लीपर वंदे भारत के शुभारंभ से पहले प्रधानमंत्री मोदी बोले- आस्था को अवसर और परंपरा को आधुनिकता से जोड़ेगी ट्रेन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से उत्तर प्रदेश की पहली स्लीपर वंदे भारत…

1 hour ago

हवा से रोज बनेगा 1,000 लीटर पीने का पानी…! नोबेल विजेता की खोज से मिटेगी दुनिया की प्यास?

नोबेल पुरस्कार विजेता केमिस्ट ओमार याघी ने ऐसी तकनीक विकसित की है, जो हवा में…

1 hour ago