Bigg Boss 17: शो ‘बिग बॉस सीजन 17’ में गजब तमाशा देखने को मिल रहा है. शो में धक्का मुक्की होना ऐसा लगता है आम बात हो गई है. इसी बीच विक्की जैन, जिन्हें मास्टरमाइंड कहा जाता है आज रात उनका सफर खत्म हो सकता है. पत्नी के कारण विक्की जैन ने बिग बॉस 17 का एक नियम तोड़ दिया है, जिसे माफ नहीं किया जा सकता. बिग बॉस के मेकर्स घर के नियमों को लेकर हमेशा सख्त रहते हैं. जिसके बाद उनका घर से बेघर होना तय माना जा रहा है.
विक्की जैन से ये बड़ी गलती अंकिता जैन के कारण हुई है. फाइट के बीच पत्नी को प्रोटेक्ट करना उन्हें महंगा पड़ गया. अभिषेक कुमार और अंकिता लोखंडे के बीच किचन ड्यूटी को लेकर झगड़ा हो गया. गहमागहमी इतनी बढ़ गई कि अभिषेक गुस्से से पागल हो गए. इस बीच अंकिता का बीच- बचाव करने विक्की जैन आ गए.
अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो में शुरुआत अभिषेक कुमार से होती हुई दिख रही है, जिसमें वह विक्की जैन को 40 साल का बुड्ढा कहते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं विक्की उनको कहते हैं कि लड़कियां उन्हें छोड़ कर चली गईं. इसी पर अभिषेक कहता है कि उसे लड़की कैसे मिली है सब पता है. यह बात सुनकर अंकिता लोखंडे से अभिषेक की बहस हो जाती है और बात इतनी बढ़ जाती है कि विक्की जैन उन्हें धक्का दे देते हैं.
विक्की जैन को देख अभिषेक कुमार का गुस्सा और भड़क गया. उन्होंने कमेंटिंग स्टार्ट कर दी. अभिषेक ने विक्की को कहा कि वो 40 साल के बुड्ढे हैं और उन्हें ये टाइटल मिला है. इस पर विक्की ने भी पलटवार किया और कहा कि उनके साथ कोई लड़की नहीं रहेगी, क्योंकि वो बदतमीज हैं.
विक्की जैन की ये बेइजती अंकिता लोखंडे से देखी नहीं गई और उन्होंने अभिषेक को जवाब देना शुरु कर दिया. इसके बाद एक्टर गुस्से में फुल फोर्स के साथ अंकिता की तरफ बढ़ने लगे, बीच में विक्की ने आकर उन्हें रोका और धक्का दे दिया. अभिषेक लड़खड़ाकर जमीन में गिर गए.
एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…
मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…
एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…
PM MODI CHENNAI VISIT ON 11 OCTOBER: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को तमिलनाडु के…
लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…
Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…