देश

INDIA Alliance Meeting: ‘PM फेस के लिए मैंने दिया खड़गे का नाम लेकिन…’ ममता बनर्जी ने विपक्षी बैठक पर दिया बड़ा बयान

INDIA Alliance Meeting: साल 2024 के लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी को टक्कर देने के लिए विपक्षी दलों ने इंडिया गठबंधन बनाया है, जिसकी चौथी बैठक 19 दिसंबर 2023 को दिल्ली के अशोका होटल में बैठक हुई. इसके अगले दिन यानी आज ही विपक्षी दल टीएमसी की नेता और पश्चिम बंगाल ममता बनर्जी ने बड़ा बयान दिया है. ममता दीदी ने कहा है कि बैठक के दौरान पीएम फेस के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम का ऐलान उन्होंने ही किया है.

बता दें कि इंडिया गठबंधन की इस बैठक में सीट शेयरिंग से लेकर पीएम पद और साझा रैलियों के मुद्दे पर चर्चा हुई थी. इसके बाद ममता ने कहा, “मैंने इंडिया गठबंधन के पीएम उम्मीदवार के तौर पर खड़गे जी के नाम का प्रस्ताव किया. अरविंद केजरीवाल ने समर्थन किया. नीतीश की नाराजगी के बारे में पता नहीं.”

यह भी पढ़ें-Liquor In UP: “शराबखोरी अच्छी है तो अपने कार्यालय में बेचो…” रेलवे और मेट्रो स्टेशनों पर शराब बेचे जाने के फैसले पर अखिलेश ने साधा योगी सरकार पर निशाना

मल्लिकार्जुन खड़गे को बनाया सीएम फेस

जानकारी के मुताबिक विपक्षी गठबंधन की इस अहम बैठक में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में ममता बनर्जी ने ये कहते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम का प्रस्ताव रखा कि वो देश के पहले दलित पीएम हो सकते हैं. खास बात यह है कि आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी मल्लिकार्जुन खड़गे का पीएम कैंडिडेचर के लिए समर्थन किया है. हालांकि मल्लिकार्जुन खरगे ने ये कहते हुए इनकार कर दिया कि पहले चुनाव जीतना जरूरी है.

भले ही कांग्रेस के अध्यक्ष का नाम पीएम फेस के तौर पर सामने आया हो लेकिन कांग्रेस ने इसे ज्यादा तवज्जो नहीं दी. कांग्रेस पार्टी ने कहा कि हमारा पूरा फोकस चुनाव जीतने पर है, न कि अभी पीएम चहरे को लेकर बहस करना. तमाम अटकलें लगाई जा रही थी कि मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम पर इंडिया गठबंधन के सदस्यों ने सहमति जताई है.

यह भी पढ़ें-Atiq Ahmed: माफिया अतीक के फाइनेंसर नफीस मौत मामले की होगी मजिस्ट्रियल जांच, जेल प्रशासन ने कोर्ट के साथ ही शासन को भेजी रिपोर्ट

पीएम मोदी से की मुलाकात

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज संसद भवन में पीएम नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के लिए उन्हें 20 दिसंबर का समय दिया गया था. ममता बनर्जी को आज यानी बुधवार को सुबह 11 बजे संसद में पीएम मोदी से मिलने पहुंचीं थीं. इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून (मनरेगा) के तहत पश्चिम बंगाल को 1.15 लाख करोड़ रुपये की बकाया राशि देने की मांग की है.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

12 महीने के निचले स्तर पर पहुंचे सोना-चांदी के दाम…मचा हाहाकार; क्या खरीदारी का यही है सही वक्त?

कमोडिटी मार्केट में भारी बिकवाली के चलते सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट…

20 minutes ago

1 या 2 नवंबर कब है अहोई अष्टमी? जानिए सही तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त

अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026 (रविवार) को रखा जाएगा. इस दिन माताएं संतान…

54 minutes ago

अंतरिक्ष में भारत का नया कदम: NVS-03 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग से मजबूत होगी ‘नाविक’ प्रणाली

Indian Space Research: इसरो ने रचा नया इतिहास! श्रीहरिकोटा से NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट को सफलतापूर्वक…

1 hour ago

राष्ट्रीय एकता दिवस: गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने लौह पुरुष सरदार पटेल को किया नमन

Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और…

2 hours ago

सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था- गृह मंत्री अमित शाह

राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…

3 hours ago

अमेरिका का बड़ा झटका! खत्म होने जा रहा है H-1B वीजा का ‘डेफरेंस’, 10 लाख भारतीयों पर संकट

US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…

3 hours ago