मनोरंजन

Bigg Boss 19 में मचा हंगामा, दो कंटेस्टेंट्स की लड़ाई पहुंची हाथापाई तक, मेकर्स ने लिया बड़ा फैसला

Bigg Boss 19 Fight: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ हर दिन नए ट्विस्ट और ड्रामे के कारण चर्चा में रहता है. दर्शक भी इसे बड़े मज़े से देखते हैं क्योंकि यहां रोज़ कोई नया तमाशा सामने आ ही जाता है. बीते वीकेंड का वार में जहां नगमा मिराजकर और नतालिया को घर से बेघर कर दिया गया, वहीं अब शो के ताजा प्रोमो ने एक नया बवाल खड़ा कर दिया है. इस वक्त घर में कुल 15 कंटेस्टेंट बाकी हैं और उनके बीच रिश्तों का समीकरण लगातार बदल रहा है.

अमाल और कुनिका के बीच नोकझोंक

नए प्रोमो की शुरुआत म्यूज़िक डायरेक्टर अमाल मलिक और एक्ट्रेस कुनिका सदानंद से होती है. किचन को लेकर दोनों के बीच बहस छिड़ जाती है. अमाल कहते हैं कि, “कुनिका जी, किचन का मामला मैं संभाल लूंगा. आपने हमेशा मेरी इज्जत की है लेकिन जब आपका वहां कोई काम ही नहीं तो रसोई में क्यों जा रही हैं?” इस पर कुनिका भी पलटकर जवाब देती हैं. अमाल साफ कहते हैं कि इज्जत देने का मतलब ये नहीं कि वो किसी के नौकर बन जाएं.

अभिषेक और शहबाज का झगड़ा

इसी दौरान पास खड़े अभिषेक बजाज बोल पड़ते हैं कि “इज्जत तो कमानी पड़ती है.” बस फिर क्या था, यही बात सुनकर शहबाज बडेशा भड़क जाते हैं. दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो जाती है और मामला धीरे-धीरे हाथापाई तक पहुंच जाता है. घर के बाकी सदस्य बीच-बचाव करने की कोशिश करते हैं, लेकिन गुस्से में तमतमाए शहबाज अभिषेक पर झपट पड़ते हैं.

ये भी पढ़ें- Urvashi Rautela और TMC की पूर्व सांसद Mimi Chakraborty को ED ने भेजा समन, जानें क्या है पूरा मामला?

बिग बॉस का बड़ा फैसला

झगड़ा बढ़ता देख बिग बॉस ने तुरंत सख्ती दिखाई. खबर है कि शो के नियम तोड़ने पर शहबाज बडेशा और अभिषेक बजाज को कड़ी सजा दी गई है. दोनों को पूरे सीजन के लिए सीधे नॉमिनेट कर दिया गया है. यानी अब इनके ऊपर हर हफ्ते बेघर होने का खतरा मंडराता रहेगा.

वैसे तो ‘बिग बॉस’ में लड़ाई-झगड़े आम बात हैं, लेकिन अभिषेक और शहबाज का यह टकराव दर्शकों के लिए बड़ा सरप्राइज बनकर आया है. सोशल मीडिया पर प्रोमो वायरल होने के बाद फैंस भी खूब रिएक्ट कर रहे हैं. कोई शहबाज का साथ दे रहा है तो कोई अभिषेक को सही ठहरा रहा है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Radha Priya

Recent Posts

कटरीना के बढ़े वजन पर ट्रोलिंग, सौंदर्या ने लगाई लताड़; सलमान भी साथ

Katrina Kaif Trolling After Pregnancy: कटरीना कैफ के मां बनने के बाद वजन को लेकर…

39 minutes ago

‘जरूरत से ज्यादा दया ठीक नहीं…’, जघन्य अपराधों में नरमी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

सुप्रीम कोर्ट ने दोषियों की सजा में छूट को लेकर सख्त रुख अपनाया है. जस्टिस…

39 minutes ago

20 साल में 8,778 मौतें, करीब 9% विमान हादसों में पायलट की भूमिका पर उठे सवाल

हवाई यात्रा पहले से ज्यादा सुरक्षित हुई है लेकिन अब पायलट की जानबूझकर की गई…

47 minutes ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में उतरे अवैध बंग्लादेशी? जानें क्या है वायरल वीडियो का सच

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जोड़ते हुए दावा किया जा रहा है कि मुंबई…

1 hour ago

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद हाईटेंशन लाइन में आया करंट, 2 ग्रामीणों की मौत

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…

2 hours ago