Bigg Boss 19 का घर हर दिन नए ट्विस्ट और विवादों से भरा रहता है. कंटेस्टेंट्स के बीच रिश्ते हर पल बदल रहे हैं, और अब घर के अंदर दोस्ती से ज्यादा गुटबाजी और पर्सनल टिप्पणियों का खेल शुरू हो गया है. शो की एक चर्चित कंटेस्टेंट Kunickaa Sadanand लगातार अपने तीखे तेवर और बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं.
ताजा एपिसोड में Kunickaa ने एक बार फिर Abhishek Bajaj को लेकर बेहद पर्सनल टिप्पणी कर दी, जिससे माहौल गरमा गया. Pranit More और Awez Darbar के साथ बातचीत के दौरान Kunickaa ने कहा कि उन्हें घर के कुछ लोगों की एनर्जी अच्छी नहीं लगती. बातचीत करते-करते उन्होंने Abhishek पर निशाना साधते हुए कहा:
“कोई भी डीसेंट फैमिली अगर ये शो देख रहा होगा और अपनी लड़की ब्याहना चाहेगा तो बजाज को डेफिनेटली नहीं देगा अपनी लड़की”
यह बात सुनकर Pranit ने उन्हें समझाने की कोशिश की कि किसी की परवरिश पर सवाल उठाना ठीक नहीं होता. लेकिन Kunickaa अपने बयान पर अड़ी रहीं. उन्होंने कहा कि अगर कोई बार-बार एक जैसी गलती करता है, तो वो उसकी आदत बन जाती है, और ऐसी आदतों पर बोलना गलत नहीं है.
Kunickaa की नाराजगी सिर्फ Abhishek तक सीमित नहीं थी. उन्होंने GK यानी Gaurav Khanna और Tanya का भी नाम लिया और कहा कि सबसे ज़्यादा उन्हें उन्हीं की बातों से तकलीफ पहुंची है, क्योंकि वो उन्हें अपने करीबी मानती थीं. GK को लेकर Kunickaa ने कहा:
“चलते फिरते टिंगल बाजी करता है… मुझे छोटा इंसान लगता है.”
इस बातचीत के बीच GK यानी गौरव खन्ना उठकर वहां से चले गए और जाते-जाते बोले, “मुझे इस किट्टी पार्टी का हिस्सी नहीं बनना है.”
Kunickaa ने आगे ये भी साफ किया कि उन्हें घर में सभी से कनेक्ट नहीं हो पाता. उन्होंने कहा कि उनकी ‘वाइब’ केवल कुछ लोगों से मिलती है, जैसे कि Zeishan Ji, Amaal और Baseer.
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 19: कैप्टेंसी टास्क में धमाकेदार जीत, जानिए अमाल मलिक के बाद किसके हाथ आई सत्ता की चाबी?
सोशल मीडिया पर इस पूरे मामले को लेकर बहस छिड़ गई है. कुछ लोग Kunickaa के बेबाक अंदाज़ की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कई लोग उन्हें “oversensitive” और “judgemental” बता रहे हैं. Abhishek के फैंस का कहना है कि उनकी इमेज को पब्लिकली डाउन करना सही नहीं है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
Gold Rate Today: वैश्विक बाजार में इस हफ्ते सोना 3.4% तक गिरा है, लेकिन भारतीय…
CEC Gyanesh Kumar: केरल सरकार ने 2006 के मामले में विजिलेंस जांच के आदेश दिए…
Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम से जुड़ी घटनाओं ने एक…
Hair Fall Home Remedies: कमर तक लंबे और मजबूत बालों के लिए ट्राई करें आंवला,…
UP Election 2027: सपा-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर खींचतान के बीच अखिलेश यादव…
Bullet Train India: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के तहत साबरमती नदी पर 12 मंजिल ऊंचा…