मनोरंजन

बिग बॉस 19 में नई वाइल्ड कार्ड एंट्री से मचा तहलका, जानिए इस हफ्ते कौन हुआ बेघर?

Bigg Boss 19: टीवी के सबसे मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस 19 का हर एपिसोड अब और भी दिलचस्प होता जा रहा है. इस हफ्ते के वीकेंड का वार में सलमान खान ने कई कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास लगाई. वहीं, बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव भी शो में नजर आए और घरवालों को खूब रोस्ट किया.

वाइल्ड कार्ड एंट्री से बढ़ी हलचल

रविवार को एपिसोड में भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर बतौर गेस्ट पहुंचे. उन्होंने सलमान खान के साथ क्रिकेट खेलकर दर्शकों का दिल जीत लिया. दरअसल, दीपक अपनी बहन मालती चाहर को शो में छोड़ने आए थे. मालती ने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में बिग बॉस 19 में एंट्री ली. उनकी धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस ने ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया और बाकी कंटेस्टेंट्स के बीच हलचल मचा दी.

एल्विश यादव ने उड़ाया घरवालों का मजाक

इस हफ्ते एल्विश यादव ने शो में आते ही सभी कंटेस्टेंट्स के साथ एक मजेदार टास्क करवाया ‘एंटीडोट टास्क’. इसमें घरवाले एक-दूसरे को ‘विश’ के नाम पर पिल देते हैं. कुनिका ने तान्या को चुना, जबकि नेहल ने जीशान कादरी का नाम लिया. इसी दौरान एल्विश ने तान्या को ‘हवाबाज’ कहकर सबको हंसा दिया.

ये भी पढ़ें: ‘Bigg Boss 19’ में वीकेंड का वार पर हंगामा, सलमान खान ने लगाई अभिषेक बजाज की क्लास, रो पड़े अमाल मलिक

एलिमिनेशन पर सलमान का ट्विस्ट

इस हफ्ते आठ सदस्य नॉमिनेशन में थे अमाल मलिक, नेहल चुडासमा, कुनिका सदानंद, अशनूर कौर, नीलम गिरी, प्रणित मोरे, तान्या मित्तल और जीशान कादरी. सलमान खान ने पहले नीलम गिरी को बाहर बुलाया, जिससे घर में सन्नाटा छा गया. लेकिन फिर उन्होंने नीलम को सेफ बताया. इसके बाद उन्होंने जीशान को एलिमिनेट घोषित किया, पर तुरंत ट्विस्ट देते हुए कहा “इस हफ्ते कोई एलिमिनेशन नहीं होगा.”

घर में बढ़ी गॉसिप

मालती की एंट्री के बाद घरवालों के बीच चर्चाएं तेज हो गईं. तान्या मित्तल ने नीलम गिरी से कहा कि उन्हें मालती बिल्कुल पसंद नहीं आईं. वहीं, जीशान कादरी, शहबाज बदेशा और मृदुल तिवारी ने मालती का सामान एडजस्ट करने में मदद की. शो में अब रिश्तों का समीकरण और बदलता नजर आ रहा है.  कुल मिलाकर, बिग बॉस 19 का यह वीकेंड एंटरटेनमेंट, ड्रामा और ट्विस्ट से भरा रहा. फैंस अब देखना चाहते हैं कि आने वाले हफ्ते में कौन बनेगा घर का असली खिलाड़ी.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

2 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

2 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

3 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

4 hours ago