चुनाव

Bihar Chunav: सियासी रणभेरी बजने को तैयार! चुनाव आयोग आज बताएगा कब होंगे बिहार विधानसभा चुनाव

Bihar Chunav: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को कार्यक्रम की घोषणा की जा सकती है. चुनाव आयोग ने सोमवार शाम 4 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है.

बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है. इसलिए 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव उस तारीख से पहले कराने होंगे.

2020 में बिहार विधानसभा चुनाव तीन चरणों में हुए थे. पहले चरण में 28 अक्टूबर 2020 को 71 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग हुई थी, जबकि दूसरे चरण में 3 नवंबर को 94 सीट और तीसरे चरण में 7 नवंबर को 78 सीटों पर मतदान संपन्न हुआ. मतगणना 10 नवंबर को हुई थी.

बिहार यात्रा पर रहे चुनाव आयोग के अधिकारी

चुनाव आयोग के अधिकारियों ने रविवार को अपना दो दिवसीय बिहार दौरा संपन्न किया. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयुक्तों सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी के साथ राज्य में चुनाव तैयारियों की व्यापक समीक्षा की.

कई नई पहलों की होगी शुरुआत

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने घोषणा की कि चुनावी प्रक्रिया को बेहतर बनाने के लिए बिहार विधानसभा चुनाव से कई नई पहलों की शुरुआत की जाएगी.

इस बार चुनाव में वेबकास्टिंग होगी लागू

चुनाव आयोग के अनुसार, इस बार सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग लागू की जाएगी. जब मतदाता वोट डालने जाएंगे, तो उन्हें ईवीएम मतपत्र पर उम्मीदवारों के नाम के साथ उनकी रंगीन तस्वीरें दिखाई देंगी. मतदाता पर्ची पर भी बड़े अक्षरों में नाम छपे होंगे, ताकि मतदाताओं को अपने मतदान केंद्र ढूंढने में आसानी हो. मतदाताओं को अब मतदान केंद्रों के बाहरी क्षेत्र में अपने मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति होगी, यह सुविधा पहली बार शुरू की जा रही है.

इसके अलावा, राजनीतिक दलों को मतदान केंद्रों से मात्र 100 मीटर की दूरी पर पोलिंग एजेंट बूथ स्थापित करने की अनुमति होगी. पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए, राजनीतिक दलों के बूथ स्तरीय एजेंटों (बीएलए) को मतदान शुरू होने से पहले मॉक पोल में भाग लेने और मतदान समाप्त होने के बाद फॉर्म 17सी जमा करने की सलाह दी गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago