Bollywood Costume Faux Gala 2025: मुंबई के बांद्रा में आयोजित वर्ल्ड मैगजीन कॉस्टयूम फॉज गाला इवेंट में बॉलीवुड की कई मशहूर एक्ट्रेस ने शिरकत की. इस इवेंट में सुष्मिता सेन, अंशुला कपूर, और कुब्रा सैत जैसी जानी-मानी हस्तियां शामिल थीं. हालांकि, जहां कई एक्ट्रेस का लुक बेहतरीन था, वहीं कुछ ने उम्मीदों पर पानी फेर दिया.
इवेंट में सुष्मिता सेन ब्लैक और व्हाइट गाउन में नजर आईं, जिसमें उन्होंने सिर पर एक हैट पहन रखी थी. लेकिन, हैट का नेट उनके आंखों के सामने आ रहा था, जिससे उनका लुक कुछ अजीब सा लग रहा था. सुष्मिता की सादगी हमेशा शानदार होती है, लेकिन इस बार उनका मेकअप और हेयर स्टाइल उतना आकर्षक नहीं था जितनी उम्मीद की जा रही थी. उनका लुक इतना गॉर्जियस नहीं था, जितना एक मिस इंडिया से आमतौर पर अपेक्षित होता है.
कुब्रा सैत, जो सेक्रेड गेम्स जैसी पॉपुलर वेब सीरीज का हिस्सा रह चुकी हैं, इस इवेंट में बड़ी सी टोपी पहनकर आईं. कुब्रा ने अपने आंखों पर वाइट और सिल्वर आईशैडो लगाया था, और लोअर आईलिड पर सिल्वर और रेड स्टोन का डिजाइन बनवाया था, जो देखने में कुछ हद तक जोकर के कैरेक्टर जैसा लग रहा था. यदि कुब्रा ने अपने मेकअप को थोड़े और सॉफ्ट तरीके से किया होता तो उनका ओवरऑल लुक बेहतर हो सकता था.
इवेंट में अंशुला कपूर का लुक बहुत प्यारा था, लेकिन फूलों वाली ड्रेस के साथ उन्होंने सिर पर फूल भी लगा लिए थे, जिससे उनका लुक किसी बगीचे से कम नहीं लग रहा था. अगर अंशुला ने अपनी ड्रेस के साथ सिर पर छोटे फूलों का टियारा पहना होता तो उनका लुक और भी क्यूट हो सकता था.
इवेंट में काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी सफेद फूलों वाले ट्रांसपेरेंट आउटफिट में नजर आईं, जिसमें उनका लुक किसी हद तक अजीब था. तनीषा ने फैदर हैट और हाइट हेयर स्टाइल के साथ अपनी ड्रेस को कैरी किया था. हालांकि, उनका मेकअप और हेयर स्टाइल कुछ खास नहीं था, और ऐसा लग रहा था कि जैसे उन्होंने काफी समय से अपनी नींद पूरी नहीं की हो. उनकी ड्रेस और लुक किसी हद तक फीके और बेमन से थे.
इसे भी पढ़ें- क्या ‘कृष 4’ में नजर आएंगी Priyanaka Chopra? एक्ट्रेस संग दिखे ऋतिक रोशन, खुशी से झूम उठे फैंस
-भारत एक्सप्रेस
मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…
राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…
1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…
NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…
इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…