Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

क्या ‘कृष 4’ में नजर आएंगी Priyanaka Chopra? एक्ट्रेस संग दिखे ऋतिक रोशन, खुशी से झूम उठे फैंस

हाल ही में ऋतिक रोशन न्यू यॉर्क ट्रिप पर थे इस दौरान वो न सिर्फ कृष फिल्म की अपनी को-स्टार प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस से मिले बल्कि उन्होंने निक का Broadway Show भी देखा.

Krrish 4

Krrish 4: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन अपनी अपकमिंग फिल्म कृष 4 को लेकर पिछले कुछ दिनों से चर्चा में बने हुए है. 12 साल बाद इस सुपरहिट फ्रेंचाइजी की अगली कड़ी दर्शकों के बीच दस्तक देने वाली है. ये फिल्म कई मायनों में खास होने वाली है. पहला तो 12 साल के लंबे इंतजार के बाद कृष 4 दर्शकों के बीच होगी और दूसरा कि ऋतिक रोशन इस फिल्म में अभिनय के साथ-साथ निर्देशन भी करने जा रहे हैं. इस फिल्म के निर्देशन की कमान भी अब ऋतिक ने अपने हाथों में ले ली है. इस बीच फैंस ये जानने के लिए काफी एक्साइडेट है कि आखिर कृष 4 में ऋतिक के संग कौन सी हसीना नजर आएगी. कृष 4 की लीड एक्ट्रेस को लेकर अब तक सस्पेंस था जो अब खत्म होता नजर आ रहा है.

क्या कृष 4 में होगी प्रियंका चोपड़ा की एंट्री?

कृष 4 की शूटिंग शुरू होने में अभी कुछ समय ही बाकी है लेकिन फिल्म लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. दूसरी तरफ फिल्म की लीड हीरोइन को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. हाल ही में खबर आई है कि प्रियंका इस फिल्म में प्रिया के किरदार के साथ वापसी कर रही हैं. अब ऋतिक रोशन ने एक पोस्ट शेयर किया है जिससे लगता है कि उन्होंने इस और हिंट दे दिया है कि कृष 4 की लीड हीरोइन प्रियंका चोपड़ा ही होंगी.

ये भी पढ़ें: लुटेरा कहने की हिम्मत कैसे हुई…जनरल डायर की परपोती पर भड़के करण जौहर, जलियांवाला बाग को सही बताने पर की निंदा

ऋतिक ने प्रियंका-निक और सबा संग शेयर की तस्वीर

बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन ने निक जोनास का प्ले ‘द लास्ट फाइव इयर्स’ देखी. अभिनेता ने कहा कि वह यह सोचकर गए थे कि यह दोस्तों के साथ एक मजेदार रात होगी और जब वह बाहर आए तो उनके होश उड़ गए. ऋतिक अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद और अभिनेत्री प्रियंका के साथ निक के शो को देखने के लिए पहुंचे. उन्होंने इंस्टाग्राम पर सबा, प्रियंका, निक, अभिनेत्री एड्रिएन वॉरेन और निर्देशक व्हिटनी व्हाइट के साथ पोज देते हुए एक तस्वीर भी शेयर की.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan)

कृष फ्रेंचाइजी स्टोरी

इससे पहले भी प्रियंका चोपड़ा और ऋतिक रोशन ने ‘कृष’ (2006) और ‘कृष 3’ (2013) में साथ-साथ काम किया था. कृष फिल्म की शुरुआत साल 2003 में आई ‘कोई मिल गया’ फिल्म से हुई थी. इस फिल्म में ऋतिक रोशन ने रोहिट मेहरा का किरदार निभाया था. फिल्म में उनकी शादी प्रीति जिंटा से हुई थी. इसके बाद 2006 में कृष फिल्म बनी थी इसमें ऋतिक रोशन ने रोहित मेहरा के बेटे का किरदार निभाया था.

बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी फिल्म

यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी. इस फिल्म ने भारत को एक सुपरहीरो दिया था. 12 साल बाद फिर से कृष 4 की चर्चा ने फैंस के दिमाग पर फिर से सुपरहीरो की यादे ताजा कर दी है. कृष फ्रेंचाइजी की तीन फिल्मों में अभी तक प्रीति जिंटा, प्रियंका चोपड़ा, विवेक ओबेरॉय और रेखा जैसे बड़े स्टार्स को देखा गया है. ऐसे में फैंस कृष 4 में भी इन एक्टर्स के होने की उम्मीद कर सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital