मनोरंजन

बॉलीवुड सितारों ने ऐसे मनाया रक्षाबंधन, किसी ने शेयर की बचपन की यादें तो किसी ने लिखा इमोशनल मैसेज

Bollywood Rakshabandhan: भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन का पावन पर्व पूरे देश में बेहद धूमधाम से मनाया गया. आम लोगों की तरह हमारे बॉलीवुड के सितारे भी इस त्योहार के रंग में पूरी तरह रंगे नजर आए. सोशल मीडिया पर बी-टाउन के सेलेब्स ने अपनी फैमिली फोटोज और बचपन की यादें शेयर करके इस दिन को खास अंदाज में सेलिब्रेट किया. आइए आपको बताते हैं कि आपके पसंदीदा कलाकारों ने इस बार रक्षाबंधन कैसे मनाया.

अक्षय कुमार और कंगना रनौत के खास संदेश

खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर सभी को रक्षाबंधन की बधाई देते हुए भाई-बहन के रिश्ते की खट्टी-मीठी नोकझोक और बेइंतिहा प्यार को बयां किया. उन्होंने लिखा- “रिश्ता वो, जिसमें नोकझोंक भी है, प्यार भी है और हर मुश्किल में साथ भी है. हरल भाई बहन को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं.”

वहीं एक्ट्रेस से राजनेता बनीं कंगना रनौत ने अपने भाई अक्षत रनौत के साथ पारंपरिक अंदाज में तस्वीरें शेयर कीं. कंगना ने अपने भाई के लिए एक बहुत ही भावुक संदेश लिखा.

“मेरे प्यारे भाई, मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि यह प्रेम का बंधन जो मैंने तुम्हारे हाथ पर बांधा है, यह सदा तुम्हारी रक्षा करे. तुम हमारे माता-पिता की सेवा करो, कुल की गरिमा बढ़ाओ, पत्नी का सदा कल्याण करो, संतान की हमेशा रक्षा करो और सदा जीवन से संतुष्ट रहो. मेरे प्यारे भाई, मैं सदा तुम्हें स्वस्थ और समृद्ध देखूं, मेरे लिए तुम मेरे माता-पिता की ही छवि हो, तुम्हारा प्रेम और संरक्षण मुझे सदा मिले. सब बहन-भाईयों को इस अति प्रिय पर्व की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं!”

फनी अंदाज और बचपन की यादें

जेनेलिया देशमुख ने अपने भाई के साथ एक मजेदार वीडियो शेयर किया. उन्होंने लिखा- “सालाना लड़ाई… बड़ी बहन को ही हमेशा गिफ्ट देना और लाड़-प्यार करना पड़ता है, इसका उल्टा नहीं हो सकता इसकी इजाजत ही नहीं है. लेकिन इस बार ‘निगु पिगु’ ने छोटी गैंग की मदद ले ली और मैं बुरी तरह हार गई. रक्षाबंधन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं, निगु पिगु! मैं हमेशा तुम्हारी ढाल बनकर खड़ी रहूंगी”

इसके अलावा एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने अपने दोनों भाइयों को अपना ‘पार्टनर इन क्राइम’ बताते हुए मून एंड बैक तक प्यार भेजने की बात कही. आलिया भट्ट ने अपनी बहन शाहीन भट्ट के साथ दो बहुत ही प्यारी तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन में सिर्फ ‘घर’ लिखा, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है.

फैमिली गेट-टुगेदर और थ्रोबैक तस्वीरें

रणबीर कपूर के परिवार में भी जश्न का माहौल रहा. रिधिमा कपूर साहनी ने अपने भाई रणबीर (जिन्हें वे प्यार से ‘रान्स’ बुलाती हैं) के साथ एक पुरानी थ्रोबैक फोटो शेयर कर बचपन की यादों को ताजा किया. अर्जुन कपूर ने अपनी बहनों अंशुला, जान्हवी, खुशी, रिया और शनाया के साथ एक शानदार फैमिली कोलाज शेयर कर लिखा कि वह खुद को दुनिया का सबसे खुशनसीब इंसान मानते हैं.

इसके अलावा संजय दत्त की बहन प्रिया दत्त ने भी अपने भाई के साथ बचपन से लेकर अब तक के सफर को याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट लिखा. वहीं, सलमान खान को भी अपनी बहन अलविरा खान के घर रक्षाबंधन के मौके पर पहुंचते हुए कैमरे में कैद किया गया.

ये भी पढ़ें-  रक्षाबंधन स्पेशल : ‘हम साथ-साथ हैं’ से ‘जिगरा’ तक, राखी के दिन परिवार संग जरूर देखें ये फिल्में

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

LG डॉ. दिनेश शर्मा का अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पर दौरा: हॉप-ऑन हॉप-ऑफ बसों का शुभारंभ, दिए ये बड़े तोहफे

Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…

2 hours ago

पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्त विनय कुमार चौबे को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक, राज्यपाल ने किया सम्मानित

Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…

2 hours ago