नेपाल त्रासदी में मानसरोवर यात्रा पर गए मुंबई के अभिषेक का नहीं मिला सुराग (इमेज-ANI)
Mumbai Tourist Missing Nepal Flood: नेपाल में आई अचानक बाढ़ में अबतक 600 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, इसके अलावा अबतक 2000 से ज्यादा लोग लापता हैं. इन लापता लोगों में से 300 से ज्यादा लोग भारतीय हैं. नेपाल में आई बाढ़ में महाराष्ट्र के अभिषेक घोणे भी फंसे हुए हैं. परिवार का कहना है कि मंगलवार रात से अभिषेक से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा.
अभिषेक के पिता सुरेश घोणे ने बताया कि उनका बेटा ट्रैवेल एजेंसी में काम करता है. इसी को लेकर वो मुंबई से काठमांडू गया था और वहां से कैलाश मानसरोवर यात्रा पर निकलने वाला था.
परिवार का कहना है कि मंगलवार की रात करीब 10:30 बजे बात हुई. जिसमें उसने बताया था कि वह एक होटल में ठहरा हुआ है और अगली सुबह करीब साढ़े 5 बजे से मानसरोवर की यात्रा पर रवाना होने वाला है.
#WATCH | Kalyan – Dombivli, Maharashtra: On his son Abhishek Ghone being stranded in Nepal amid a flash flood situation there, Suresh Ghone says, “My son works for a travel agency, and he had been wanting to visit Mount Kailash… He traveled from Mumbai to Kathmandu on a Monday.… pic.twitter.com/Svc7JbeDbd
— ANI (@ANI) August 28, 2026
सुरेश घोणे ने बताया कि अभिषेक लंबे समय से कैलाश पर्वत की यात्रा करना चाहता था. इसी वजह से सोमवार को मुंबई से काठमांडू गया था. उन्होंने बताया कि सरकारी वेबसाइटों और संबंधित अधिकारियों को इस बारे में सूचना दी, लेकिन अबतक अभिषेक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली.
उन्होंने बताया कि अभिषेक के एक दोस्त ने एआई की मदद से उसकी लोकेशन ट्रैक की थी. जिसमें पता चला कि अभिषेक जिस होटल में ठहरा था वो फिलहाल सेफ जोन में है.
अभिषेक के पिता सुरेश घोणे ने प्रशासन से अपील की कि मेरे बेटे के बारे में जल्द से जल्द जानकारी उपलब्ध कराई जाए.
ये भी पढ़ें- रियल एस्टेट नहीं है हिमालय! नेपाल में तबाही के बाद विशेषज्ञ की सलाह, पहाड़ों में सुरंगों और फोर-लेन पर लगे ब्रेक
बता दें कि, नेपाल के भोटेकोशी नदी में एक बार फिर पानी बढ़ने लगा है. जिसके बाद इलाके में एक और बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है. राहत व बचाव दल लगातार बाढ़ में लापता हुए लोगों की तलाश में जुटा हुआ है.
-भारत एक्सप्रेस
Nana Patekar Tirangaa and Krantiveer iconic roles: नाना पाटेकर की 'तिरंगा' और 'क्रांतिवीर' ने 90…
Anupriya Nagar Sunil Lodhi Namo Book Fest Kashi: काशी के नमो बुक फेस्ट में पहली…
Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…
Allahabad High Court Ayushman Bharat hospital cancellation: ब्लड कैंसर पीड़ित 2 माह के बच्चे के…
Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…
OPPOSITION MEETS PRESIDENT ON VOTE THEFT: विपक्षी गठबंधन INDIA के शीर्ष 10 नेताओं के एक…