मनोरंजन

असम के लिए मसीहा बने बॉलीवुड सितारे, किसी ने दिए 1 करोड़ तो किसी ने खुद पहुंचकर की मदद

Bollywood Celebs Help Assam: असम इस समय कुदरत के एक बेहद भयानक रूप से जूझ रहा है. राज्य में लगातार आई बाढ़ ने आम जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है. इस तबाही में लाखों लोग बेघर हो गए हैं और कई लोगों के जान गंवाने की भी दुखद खबरें सामने आई हैं. संकट की इस घड़ी में देश का हर संवेदनशील नागरिक असम के साथ खड़ा है और बॉलीवुड सितारे भी पीछे नहीं रहे हैं. फिल्म इंडस्ट्री के कई जाने-माने चेहरों ने असम के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दिल खोलकर हाथ आगे बढ़ाया है. आइए जानते हैं कि किन-किन सितारों ने इस मुश्किल वक्त में असम की सुध ली है और किस तरह से मदद पहुंचा रहे हैं.

अनुपम खेर का भावुक संदेश

दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने असम के हालात पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने असम के मुख्यमंत्री राहत कोष में पांच लाख रुपये का योगदान दिया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि टीवी और सोशल मीडिया पर असम की तस्वीरें देखकर दिल दहल जाता है. उन्होंने इंसानों के साथ-साथ बाढ़ में बेहाल हुए बेजुबान जानवरों के दर्द का भी जिक्र किया. अनुपम ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी क्षमता के अनुसार आगे आएं क्योंकि मदद छोटी या बड़ी नहीं होती बल्कि नीयत मायने रखती है.

सलमान खान-रणदीप हुड्डा ने की मदद

सुपरस्टार सलमान खान ने अपने फाउंडेशन और लोकल फैन क्लब के जरिए बाढ़ पीड़ितों की सुध ली है. खबरों के मुताबिक सलमान ने ‘ग्लोबल सिख्स’ के साथ मिलकर ‘आशियाना’ नाम से एक खास पहल शुरू की है जिसका मकसद बेघर हुए लोगों को सुरक्षित छत मुहैया कराना है.

वहीं अभिनेता रणदीप हुड्डा ने तो महज़ सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करने के बजाय खुद असम पहुंचकर राहत कार्यों का जिम्मा उठाया है. वे एक एनजीओ के साथ मिलकर जमीन पर उतरकर बाढ़ पीड़ितों तक राहत सामग्री पहुंचा रहे हैं जिसकी हर तरफ तारीफ हो रही है.

ये भी पढ़ें- ‘ठाकुर सज्जन सिंह’ के नाम से अमर हुए अनुपम श्याम: जब बीमारी में आर्थिक तंगी से जूझ रहे अभिनेता की मदद को आगे आए थे CM योगी

कार्तिक आर्यन और अन्य सितारों का योगदान

कार्तिक आर्यन ने भी असम के मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपये की बड़ी रकम डोनेट की है. इसके अलावा आमिर खान, भूमि पेडनेकर, आयुष्मान खुराना, अर्जुन कपूर, फिल्ममेकर रोहित शेट्टी, गायक सोनू निगम और टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार जैसे तमाम बड़े सितारे भी इस आपदा में पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए हैं.

फिलहाल असम के हालात को सामान्य होने में अभी वक्त लगेगा लेकिन बॉलीवुड सेलेब्स की इस दरियादिली ने दिखा दिया है कि देश जब भी किसी मुश्किल में होता है पूरा देश एक परिवार की तरह एकजुट होकर खड़ा हो जाता है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

पीएम मोदी के विजन से वैश्विक खेल अर्थव्यवस्था बनेगा भारत: फिक्की के ‘टर्फ’ समिट में बोले खेल मंत्री मनसुख मांडविया

फिक्की के 16वें 'टर्फ' शिखर सम्मेलन में केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा…

6 minutes ago

पहले दोस्ती की…शादी का झांसा, फिर 1 लाख में बेच डाला! पश्चिम बंगाल से बरामद हुई लड़की, मानव तस्करी गैंग के 7 आरोपी गिरफ्तार

Human Trafficking Azamgarh: आजमगढ़ पुलिस और AHTU ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में छापेमारी…

1 hour ago

‘सत्ता की चाह ने कुंठित बना दिया…’ अखिलेश यादव को लेकर गोरखपुर में जेसीबी हादसे में जान गंवाने वाले किशोर के पिता

गोरखपुर में JCB हादसे में जान गंवाने वाले 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह के पिता ओंकार…

2 hours ago

रात के अंधेरे में मंत्री के दरवाजे तक पहुंची आग, वायरल वीडियो देख उड़े होश; अब पुलिस ने पलटी पूरी कहानी

Bangladesh violence: बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कोबिर के सिलहट स्थित घर के बाहर…

2 hours ago

सपनों में दिखते थे हीरे, खदान लगाते ही मिला बेशकीमती हीरा

Panna Diamond: मध्य प्रदेश के पन्ना में ऑटो चालक सोनू रैकवार को पहली बार खदान…

2 hours ago

SCO सिविलाइजेशनल समिट में पीएम मोदी ने किया महाभारत काल का जिक्र, बोले- वैश्विक शांति की सबसे बड़ी गारंटी है सांस्कृतिक जुड़ाव

दिल्ली के पुराने किले में आयोजित पहले SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम को संबोधित करते हुए…

2 hours ago