मनोरंजन

Kunickaa Sadanand का विवादित बयान वायरल, Kumar Sanu के बेटे ने जमकर किया हमला, बोले- “शादीशुदा मर्द या जो भी हाथ लगे…”

Kunickaa Sadanand Kumar Sanu son: Bigg Boss 19: बॉलीवुड और टेलीविजन की दुनिया में कभी न खत्म होने वाले विवादों में एक और मामला सामने आया है. इस बार चर्चा का केंद्र बनी हैं एक्ट्रेस Kunickaa Sadanand, जो इन दिनों ‘बिग बॉस 19’ के घर में नजर आ रही हैं. उनके घर में रहने के दौरान उनकी पुरानी और नए इंटरव्यू क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इन क्लिप्स में उनके एक बयान ने हर किसी को हैरान कर दिया और जमकर आलोचना बटोर रही है.

कुनिका का विवादित बयान

दरअसल, एक पुराने इंटरव्यू में कुनिका ने बॉलीवुड में रेप और काम की पेशकश के विषय पर अपनी राय दी थी. उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में रेप नहीं होता, बल्कि लड़कियों की ओर से कहीं न कहीं हिंट होता है. उनका कहना था कि अगर कोई लड़की काम के लिए किसी निर्देशक या प्रोड्यूसर के पास जाती है और सहज रूप से अपने इरादे जताती है, तो इसे किसी गलत समझ से जोड़ना ठीक नहीं.

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा, “मान लीजिए मैं किसी के पास काम के लिए आई और कहा कि सर, मैं आपके साथ काम करना चाहती हूं. कोई अच्छा रोल हो तो बताइए. यह तो सामान्य बात हुई. अब काम मांगने का दूसरा तरीका क्या होता है? अगर लड़की ऐसे-वैसे नैन नक्श करने लगे.”

इसी दौरान उन्होंने निर्देशक के कॉलर या परफ्यूम की तारीफ को लेकर भी अपने विचार रखे, जिसे होस्ट ने इंटरव्यू में नोट किया.

जान कुमार सानू ने दी तीखी प्रतिक्रिया

कुनिका के इस बयान ने सिर्फ सोशल मीडिया पर सनसनी नहीं मचाई, बल्कि कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू का भी ध्यान खींचा. उन्होंने इस क्लिप पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “उन्होंने खुद जीवन भर यही किया, वो भी शादीशुदा मर्दों के साथ या जो भी इनके हाथ लगा. मुंह खोलना नहीं है ज्यादा. बहुत धोतियां खुल जाएंगी फिर.”

Kunickaa Sadanand और Kumar Sanu का पुराना रिश्ता

यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि कुनिका और कुमार सानू के अफेयर की खबरें मीडिया में कई बार छाई रही हैं. दोनों छह साल तक रिलेशनशिप में रहे. हाल ही में कुनिका के बेटे ने बताया था कि उनकी मां अब भी कुमार सानू के गाने गुनगुनाती हैं. हालांकि, उनके रिश्ते को काफी टॉक्सिक बताया जाता रहा.

इंटरव्यू में कुनिका ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्होंने अपने करियर में कभी किसी के साथ समझौता नहीं किया. उनका मानना है कि काम की दुनिया में मेहनत और प्रतिभा से ही सफलता मिलनी चाहिए, न कि किसी तरह के छल-छद्म या गलत कदम से.

ये भी पढ़ें- Rise and Fall होस्ट अश्नीर ग्रोवर के बयान ने छेड़ी बहस, सलमान और बिग बॉस से जोड़ा जा रहा इशारा

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Radha Priya

Recent Posts

‘सदी का सबसे बड़ा झूठ…’ गजा जनसंहार के आरोपों पर यूएन में भड़के नेतन्याहू, ममदानी को दिया करारा जवाब

Netanyahu UN Speech: संयुक्त राष्ट्र महासभा में इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने न्यूयॉर्क के मेयर…

24 minutes ago

अब नहीं चलेगी एजेंट्स की मनमानी! बीमा के मिस-सेलिंग पर नियम बदलने की तैयारी में IRDAI, जानें क्या होगा असर?

IRDAI ने बीमा कंपनियों के खर्च और एजेंट कमीशन को नियंत्रित करने के लिए नए…

38 minutes ago

‘गाजा में कोई नरसंहार नहीं किया’, UN में नेतन्याहू ने आरोपों को किया खारिज

Benjamin Netanyahu UN Speech: संयुक्त राष्ट्र महासभा में इजरायल के पीएम बेन्यामिन नेतन्याहू के भाषण…

39 minutes ago

पीएम मोदी ने क्यों धोए थे सफाईकर्मियों के पैर? सेवा यात्रियों को खुद बताया

PM modi news: पीएम मोदी ने वाराणसी से वडनगर जा रहे युवाओं से बातचीत में…

40 minutes ago

बीमारी नहीं, सैलरी से तय होती है डॉक्टर की फीस! जानिए अहमदाबाद के 81 वर्षीय डॉक्टर का वायरल रेट चार्ट

Ahmedabad doctor fee: अहमदाबाद के 81 वर्षीय डॉक्टर नंदलाल मनसेटा मरीज की मासिक कमाई के…

1 hour ago

लखनऊ में 2 करोड़ की हेरोइन के साथ लेडी तस्कर समेत 3 गिरफ्तार, कार से हो रही थी सप्लाई

UP News: गाजीपुर में ANTF टीम ने चेकिंग के दौरान 2 करोड़ 5 लाख की…

1 hour ago