मनोरंजन

सनी देओल स्टारर ‘बॉर्डर-2’ से अहान शेट्टी का दमदार लुक उजागर- जानिए इसमें कौन-कौन से एक्टर दिखेंगे, फिल्म कब होगी रिलीज?

मोस्ट अवेटेड वॉर ड्रामा फिल्म बॉर्डर-2 जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी. मेकर्स ने सन्नी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ के बाद मंगलवार को अहान शेट्टी का पहला लुक रिवील कर दिया, जिसे देख फैंस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं.

अहान शेट्टी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पहला लुक शेयर किया, जिसमें अभिनेता खून से लथपथ फौजी की वर्दी पहने हुए जुनून के साथ चिल्लाते नजर आ रहे हैं. उन्होंने पोस्ट को शेयर कर कैप्शन में लिखा, “सरहद हो या समंदर, धरती मां का हर बेटा एक ही कसम निभाता है. ‘बॉर्डर-2’ 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज.”

पोस्ट शेयर करने के बाद दोस्त, परिवार और इंडस्ट्री के दोस्तों और साथी कलाकारों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और कमेंट सेक्शन में प्यार और शुभकामनाओं की बौछार कर दी. कई लोगों ने हार्ट और फायर के इमोजी कमेंट किए. अहान शेट्टी के पिता और अभिनेता सुनील शेट्टी ने कमेंट करते हुए लिखा, “सम्मान… अपनी छाप छोड़ जाता है और हिम्मत तुम पर खूब जंचती है, बेटे.”

अभिनेता अर्जुन रामपाल ने कमेंट सेक्शन में लिखा, “वाह! अहान, कमाल कर रहे हो.” इससे पहले मेकर्स ने सनी देओल, वरुण और दिलजीत का लुक शेयर किया था, जिसमें उनके किरदार के नाम भी बताए गए थे. ‘बॉर्डर-2’ में सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन, अहान शेट्टी के अलावा, मोना सिंह, मेधा राणा और सोनम बाजवा भी अहम भूमिका में नजर आएंगी. फिल्म का टीजर जारी किया जा चुका है. फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के निर्देशक अनुराग सिंह हैं और इसका निर्माण गुलशन कुमार और टी-सीरीज के बैनर तले किया गया है.

‘बॉर्डर 2’ जेपी दत्ता की 1997 की ब्लॉकबस्टर ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है, जो 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित फिल्म थी. उसमें सनी देओल, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना, सुदेश बेरी, पुनीत इस्सर, कुलभूषण खरबंदा, तब्बू, राखी गुलजार, पूजा भट्ट और शरबनी मुखर्जी लीड रोल में थे.

ये भी पढ़ें: स्टेज पर गाना गा रही थीं कनिका कपूर, स्टेज पर चढ़कर फैन ने की ऐसी हरकत, वीडियो देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

4 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

45 minutes ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

57 minutes ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

2 hours ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

2 hours ago