Bharat Express DD Free Dish

स्टेज पर गाना गा रही थीं कनिका कपूर, स्टेज पर चढ़कर फैन ने की ऐसी हरकत, वीडियो देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान

सिंगर कनिका कपूर मेघालय के मी’गोंग फेस्टिवल में परफॉर्म कर रही थीं, तभी एक फैन स्टेज पर चढ़कर उनके पैर पकड़ने की कोशिश करने लगा. कनिका ने धैर्य बनाए रखा और गाना जारी रखा. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

Kanika Kapoor, Meghong Festival 2025

Kanika Kapoor Live Concert: मेघालय के मशहूर मेगोंग फेस्टिवल 2025 में शनिवार रात का माहौल तब चौंकाने वाला बन गया, जब बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर अपने लाइव परफॉर्मेंस के दौरान एक फैन की अराजक हरकत का सामना करने लगीं. फैन ने अचानक सुरक्षा तोड़ते हुए स्टेज पर छलांग लगा दी और कनिका के पैर पकड़ने की कोशिश की.

फैन की हरकत से गूंज उठा पूरा मंच

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टेज पर अचानक एक शख्स दौड़ता हुआ कनिका के पास आता है और उनके करीब पहुंचते ही उन्हें छूने की कोशिश करता है. यह देख वहां मौजूद दर्शक दंग रह गए और हलचल मच गई. हालांकि, कनिका कपूर ने डर और घबराहट के बावजूद अपने पेशेवर रवैये को बनाए रखा और लगातार गाती रहीं. सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत कदम उठाते हुए उस शख्स को पकड़ लिया.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों और फैंस की प्रतिक्रियाओं का तांता लग गया. कुछ लोगों ने फैन की हरकत को निंदनीय बताते हुए उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की, तो वहीं कुछ ने इसे पब्लिसिटी स्टंट मानकर संदेह जताया. फैंस कनिका के धैर्य और पेशेवर रवैये की तारीफ कर रहे हैं, कि तनाव और डर के बावजूद उन्होंने परफॉर्मेंस जारी रखी.

बॉलीवुड की सफल सिंगर

कनिका कपूर बॉलीवुड की उन टॉप सिंगर्स में शुमार हैं जिनकी आवाज और परफॉर्मेंस दोनों ही फैंस को बेहद पसंद आते हैं. लखनऊ में जन्मी और पली-बढ़ी कनिका 2012 में सिंगर बनने के लिए मुंबई आई थीं. उनका पहला गाना ‘जुगनी जी’ हिट रहा. इसके बाद ‘बेबी डॉल’ (रागिनी एमएमएस 2) ने उन्हें पूरे देश में लोकप्रियता दिलाई. उनके हिट गानों में ‘चिट्टियां कलाइयां’ (रॉय), ‘लवली’ (हैप्पी न्यू ईयर), ‘कमली’, ‘देसी लुक’, ‘नाचन फर्राटे’ और ‘बीट पे बूटी’ शामिल हैं.

परफॉर्मर्स की सुरक्षा पर सवाल

इस घटना ने एक बार फिर बड़े सार्वजनिक कार्यक्रमों में कलाकारों की सुरक्षा पर बहस छेड़ दी है. लोगों का कहना है कि स्टेज और फैंस के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम जरूरी हैं, ताकि कलाकार बिना डर के अपनी कला का प्रदर्शन कर सकें.

ये भी पढ़ें- Rekha पर भी चढ़ा Jaya Bachchan का गुस्सा? सेल्फी मांगने पर फैन को धक्का, वायरल वीडियो देख भड़के लोग

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read