सुशांत सिंह राजपूत
Sushant Singh Rajput: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में चार साल से ज्यादा की जांच के बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने अपनी क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी है. रिपोर्ट में सीबीआई ने सुशांत की मौत को आत्महत्या करार दिया है और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपों से मुक्त कर दिया है.
सीबीआई ने मुंबई की विशेष अदालत के समक्ष यह रिपोर्ट पेश की, जो अब तय करेगी कि इस रिपोर्ट को स्वीकार किया जाए या आगे की जांच की जाए.
गौरतलब है कि 14 जून 2020 को सुशांत मुंबई स्थित अपने घर में मृत पाए गए थे. शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या माना गया, लेकिन बाद में कई सवाल उठे, जिसके बाद सीबीआई ने 6 अगस्त 2020 को इसकी जांच शुरू की.
इस केस में एम्स के फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने भी सीबीआई को रिपोर्ट दी थी, जिसमें जहर देने या गला घोंटने के कोई सबूत नहीं मिले थे. इसके अलावा, सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और धोखाधड़ी के मामले दर्ज कराए थे, जबकि रिया ने भी सुशांत के परिवार पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था.
अब यह मामला कोर्ट में उठ सकता है, जो यह निर्णय लेगी कि जांच समाप्त होगी या आगे बढ़ाई जाएगी. सुशांत के प्रशंसक लंबे समय से इस मामले में न्याय की मांग कर रहे हैं.
Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…
देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…
PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…
Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…
Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…