उत्तर प्रदेश

नोएडा पुलिस ने गाड़ियों के चोरी किए टायर खरीदने-बेचने वाले दो शातिर अपराधी दबोचे

Noida: थाना सेक्टर-39 पुलिस ने गाड़ियों के चोरी किए गए टायरों की खरीद-फरोख्त में शामिल दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके कब्जे से 19 चोरी के टायर एलॉय व्हील सहित बरामद किए हैं. यह कार्रवाई लोकल इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग की मदद से की गई.

गिरफ्तार किए गए आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मौ0 जीशान (उम्र 36) निवासी दिल्ली और इमरान (उम्र 34) निवासी ग्रेटर नोएडा वेस्ट के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक, ये दोनों आरोपी चोरी किए गए टायरों को सस्ते दामों पर खरीदकर महंगे दामों में बेचते थे.

गिरफ्तार आरोपियों के पास से होंडा सिटी, आई-20, क्रेटा, वर्ना और किया सेल्टोस जैसी कारों के कुल 19 चोरी के टायर और एलॉय व्हील बरामद किए गए हैं.

कहां से हुई गिरफ्तारी?

पुलिस ने इन आरोपियों को थाना सेक्टर-39 क्षेत्र से गिरफ्तार किया. उनके खिलाफ मु0अ0सं0 142/25 धारा 303(2)/317(4)/317(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है. इस कार्रवाई में थाना सेक्टर-39 पुलिस की टीम शामिल थी, जिसमें उपनिरीक्षक सचिन तोमर, हेड कांस्टेबल पंकज शर्मा, प्रवेश चौधरी, आशीष मावी, रोहित, शमशाद और कांस्टेबल सचिन बालियान ने अहम भूमिका निभाई.

नोएडा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को चोरी के टायर या अन्य संदिग्ध गतिविधि के बारे में जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें. पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि इस गिरोह से जुड़े अन्य अपराधियों तक भी पहुंचा जा सके.


ये भी पढ़ें- यूपी बनेगा टेक्सटाइल हब, 50,000 से अधिक नए रोजगार का होगा सृजन- CM Yogi


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘सेवा और संकल्प’: पीएम मोदी के विजन पर बोलीं दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, ‘विकसित दिल्ली’ से सजेगा ‘विकसित भारत’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का लेख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स…

14 minutes ago

दिल्ली में 2 दिन नहीं मिलेगी शराब, अचानक क्यों लिया गया फैसला?

Delhi Liquor Shops Closed: राजधानी दिल्ली में अगले दो दिन के लिए शराब नहीं मिलेगी.…

19 minutes ago

दिल्ली विधानसभा में गूंजी नन्हे पर्यावरण प्रहरियों की आवाज: राष्ट्रीय पर्यावरण बाल संसद 2026 में विद्यार्थियों ने पेश किए समाधान

NATIONAL ENVIRONMENT CHILDREN PARLIAMENT 2026: दिल्ली विधानसभा के ऐतिहासिक सदन में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि (PSG)…

44 minutes ago

शिष्य की मौत के चर्चों के बीच प्रेमानंद महाराज का बड़ा बयान! भक्ति मार्ग पर टिके रहने का बताया सीक्रेट

Premanand Maharaj News: 'भक्ति का मार्ग आसान नहीं' प्रेमानंद महाराज ने बताए जीवन और साधना…

45 minutes ago

‘दीपावली और होली पर मुफ्त सिलेंडर!’ योगी कैबिनेट के फैसले से करोड़ों परिवारों में खुशी की लहर, देखें खबर

UP News: योगी सरकार का दीपावली गिफ्ट: यूपी में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिलेंगे…

1 hour ago