मनोरंजन

Deepika Padukon ने सोशल मीडिया पर शेयर की ऐसी पोस्ट, देख रणवीर सिंह ने मांगी रहम की भीख, फैंस ने भी दी प्रतिक्रिया

Deepika Padukone Latest Look: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं. कभी अपनी तस्वीरों को लेकर तो कभी अपनी वीडियोज के लिए. एक्ट्रेस पिछले साल अपनी बेटी दुआ को जन्म देने के बाद काम पर वापस आ गई है. उन्हें कई इवेंट्स में शामिल होते हुए और यहां तक कि अपने दूसरे कमिटमेंट्स को पूरा करते हुए भी देखा गया है. अब हाल ही में उन्होंने पेरिस में एक अतंरराष्ट्रीय ब्रांड के साथ अपने लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की है. हमेशा की तरह इस बार भी उनके पति रणवीर सिंह अपनी खूबसूरत और स्टाइलिश पत्नी की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए. उन्होंने एक्ट्रेस की तस्वीर पर ऐसा कमेंट किया कि फैंस भी उनके सपोर्ट में उतर आए.

दीपिका पादुकोण ने शेयर की खूबसूरत पोस्ट

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकार दीपिका पादुकोण ने 10 मार्च 2025 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लेटेस्ट फोटोशूट की एक तस्वीर शेयर की. इन तस्वीरों में वह एफिल टावर के बेकग्राउंड में छत पर खड़ी नजर आ रही है. फाइटर एक्ट्रेस ने शॉर्ट-रिब्ड कोट ड्रेस में कमाल कर दिया है जिसे उन्होंने ब्लैक स्टॉकिंग्ल और मैचिंग हाई हील्स के साथ पेयर किया है. उन्होंने अपने लुक को ब्लैक लेदर ग्लव्स, स्टाइलिश हैट, डायमंड ईयरिंग्स और बोल्ड रेड लिपस्टिक के साथ पूरा किया है.

रणवीर सिंह ने मांगी रहम की भीख

जैसे ही तस्वीरें सोशल मीडिया पर आईं उनके पति रणवीर सिंह ने सबसे पहले इस पर कमेंट किया. रणवीर ने लिखा भगवान मुझ पर दया करें और साथ में पिघलकते हुए चेहरे वाला इमोजी भी बनाया. इसके तुरंत बाद कई फैंस उनके साथ शामिल हो गए और कहा कि वे उनसे 100% सहमत है. एक यूजर ने कमेंट किया @ranveersingh मुझ पर भी, जबकि दूसरे ने लिखा @ranveersingh हम पर भी. ऐसे कई लोग थे जो एक्ट्रेस और उनके स्टाइल से काफी इंप्रेस हुए. इतना ही नहीं सोशल मीडिया सेंसेशन ऑरी ने भी दीपिका की तारीफ की है.

ये भी पढ़ें: Adult film Star Emily Willis की एक गलती और मार गया लकवा? अब परिजनों ने दायर किया मुकदमा

दीपिका-रणवीर ने इस दिन किया अपनी बेटी का वेलकम

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 8 सितंबर 2024 को अपनी बेटी दुआ का इस दुनिया में वेलकम किया था. मां बनने के बाद दीपिका ने कुछ महीने का ब्रेक लिया था हालांकि अब वे काम पर लौट आई हैं.

दीपिका इस फिल्म में पति संग आएंगी नजर

बता दें कि दीपिका पादुकोण जल्द ही अपने रणवीर सिंह के साथ फिल्म ’83’ में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में वो रणवीर की पत्नी का किरदार निभाएंगी. वहीं जनवरी में दीपिका की फिल्म ‘छपाक (Chhapaak)’ रिलीज हुई थी. जिसका इंतजार दर्शक काफी टाइम से कर रहे थे, लेकिन बॉक्स ऑफिर पर ‘छपाक’ को ज्यादा अच्छा रिसपॉन्स नहीं मिला और कमाई के मामले में फिल्म पीछे रह गई. हालांकि क्रिटिक्स द्वारा ‘छपाक (Chhapaak)’ को अच्छी रेटिंग मिली थी.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

विधान परिषद चुनाव में किसका पलड़ा भारी? यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों में वोटिंग, 27 अक्टूबर को नतीजे

MLC Elections: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों पर मतदान…

49 minutes ago

Gajkesari Rajyog 2026: नवंबर की शुरुआत में बनेगा सबसे दुर्लभ ‘गजकेसरी राजयोग’! इन 3 राशियों पर होगी छप्परफाड़ धनवर्षा

Gajkesari Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, नवंबर 2026 की शुरुआत में सिंह राशि में…

1 hour ago

दिल्ली में वाहन चोरी, रांची में ठिकाना! कांके में रेड के दौरान 2 थार और 4 बाइक बरामद

रांची के कांके में दिल्ली पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी में दो थार…

1 hour ago

काशी के आसमान में गरजे राफेल-सुखोई: ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में वायुसेना के करतबों ने किया मंत्रमुग्ध

वाराणसी में भारतीय वायुसेना के ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में राफेल, सुखोई-30 MKI, तेजस…

1 hour ago

‘थूककर चाटने वाला…’ Ex गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह के पास लौटेंगे पवन सिंह! पत्नी ज्योति ने कसा तंज

पवन सिंह के अक्षरा सिंह से माफी मांगने के बाद पत्नी ज्योति सिंह का वीडियो…

2 hours ago