दुनिया

PM Modi In Mauritius: मॉरीशस पहुंचे PM Modi, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत, प्रधानमंत्री नवीनचंद्र समेत 200 गणमान्य रहे मौजूद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो दिवसीय यात्रा पर मॉरीशस पहुंच गए हैं. पोर्ट लुईस एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया गया. हवाई अड्डे पर पीएम नवीन रामगुलाम ने पीएम मोदी को माला पहनाकर स्वागत किया. उनके साथ उप प्रधानमंत्री , मॉरीशस के चीफ जस्टिस, नेशनल असेंबली के अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, विदेश मंत्री के साथ ही करीब 200 लोग मौजूद रहे.

बिहारी पारंपरिक गीत से स्वागत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मॉरीशस के पोर्ट लुईस में बिहारी पारंपरिक गीत गाकर स्वागत किया गया. गीत गवई एक पारंपरिक भोजपुरी संगीत समूह है, जो भारत के भोजपुरी क्षेत्र की महिलाओं द्वारा मॉरीशस में लाई गई समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है.

इसके सांस्कृतिक महत्व को मान्यता देते हुए गीत गवई को दिसंबर 2016 में यूनेस्को की मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची में शामिल किया गया था.

“गर्मजोशी भरे स्वागत से मैं बहुत प्रभावित हूं”

पीएम मोदी ने मॉरीशस में भारतीय समुदाय द्वारा किए गए शानदार स्वागत को लेकर एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा, मॉरीशस में भारतीय समुदाय द्वारा किए गए गर्मजोशी भरे स्वागत से मैं बहुत प्रभावित हूं. भारतीय विरासत, संस्कृति और मूल्यों से उनका गहरा जुड़ाव वाकई प्रेरणादायक है. इतिहास और दिल का यह बंधन पीढ़ियों से चला आ रहा है.

राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल होंगे

पीएम मोदी 12 मार्च को मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. भारतीय नौसेना के एक जहाज के साथ भारतीय रक्षा बलों की एक टुकड़ी समारोह में हिस्सा लेगी.

पीएम मोदी अपनी इस यात्रा के दौरान अपने समकक्ष नवीनचंद्र रामगुलाम के साथ मिलकर मॉरीशस में सिविल सर्विसेज कॉलेज भवन का उद्घाटन करेंगे. इस भवन का निर्माण करीब 4.75 मिलियन डॉलर की लागत से हुआ है. साल 2017 में इस प्रोजेक्ट के लिए एक MoU साइन किया गया था.

पीएम ने एक्स पर किया पोस्ट

इससे पहले सोमवार को पीएम मोदी ने एक्स पर इस दौरे को लेकर कहा था कि “कल से मैं मॉरीशस की दो दिवसीय यात्रा पर जा रहा हूँ, जहाँ मैं 57वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में भाग लूंगा.मैं अपने मित्र और प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम से मिलने के लिए उत्सुक हूं। मैं वहां भारतीय समुदाय से बातचीत करने के लिए भी उत्सुक हूं. मॉरीशस एक करीबी समुद्री पड़ोसी और हिंद महासागर का एक प्रमुख साझेदार है. हम साझा मूल्यों और गहरे सांस्कृतिक संबंधों से जुड़े हुए हैं. मेरी यात्रा हमारी दोस्ती की नींव को और मजबूत करेगी और भारत-मॉरीशस संबंधों में एक उज्जवल अध्याय जोड़ेगी.

यह भी पढ़ें- दो दिवसीय मॉरीशस की यात्रा पर रवाना हुए पीएम मोदी, 20 से अधिक भारत निर्मित परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

विधान परिषद चुनाव में किसका पलड़ा भारी? यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों में वोटिंग, 27 अक्टूबर को नतीजे

MLC Elections: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों पर मतदान…

2 minutes ago

Gajkesari Rajyog 2026: नवंबर की शुरुआत में बनेगा सबसे दुर्लभ ‘गजकेसरी राजयोग’! इन 3 राशियों पर होगी छप्परफाड़ धनवर्षा

Gajkesari Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, नवंबर 2026 की शुरुआत में सिंह राशि में…

18 minutes ago

दिल्ली में वाहन चोरी, रांची में ठिकाना! कांके में रेड के दौरान 2 थार और 4 बाइक बरामद

रांची के कांके में दिल्ली पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी में दो थार…

27 minutes ago

काशी के आसमान में गरजे राफेल-सुखोई: ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में वायुसेना के करतबों ने किया मंत्रमुग्ध

वाराणसी में भारतीय वायुसेना के ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में राफेल, सुखोई-30 MKI, तेजस…

36 minutes ago

‘थूककर चाटने वाला…’ Ex गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह के पास लौटेंगे पवन सिंह! पत्नी ज्योति ने कसा तंज

पवन सिंह के अक्षरा सिंह से माफी मांगने के बाद पत्नी ज्योति सिंह का वीडियो…

56 minutes ago