मनोरंजन

Deepika Padukone ने ‘Kalki 2’ से किया एग्जिट, फिल्म मेकर्स ने एक्स पर पोस्ट कर दी जानकारी

Deepika Padukone Exit Kalki 2: ‘Kalki 2898 AD’ की जबरदस्त सफलता के बाद इसके सीक्वल को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह था. लेकिन फिल्म के चाहने वालों को तब झटका लगा जब गुरुवार को मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर ये घोषणा कर दी कि दीपिका पादुकोण अब ‘Kalki 2’ का हिस्सा नहीं होंगी.

ये ऐलान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर किया गया, जिसमें साफ तौर पर कहा गया कि फिल्म जैसी किसी बड़ी परियोजना के लिए “पूरी तरह की प्रतिबद्धता” जरूरी होती है और इसी वजह से ये साथ अब खत्म हो रहा है.

मेकर्स बोले- “साथ नहीं बन पाया”

फिल्म के मेकर्स ने एक्स पर पोस्ट करते हुए जानकारी दी और लिखा-

“यह आधिकारिक रूप से घोषणा की जाती है कि @deepikapadukone अब #Kalki2898AD के अपकमिंग सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी. काफी सोच-विचार के बाद हमने अलग होने का फैसला किया है. पहले फिल्म को बनाने का लंबा सफर रहा, लेकिन इस दौरान एक सॉलिड साझेदारी नहीं बन सकी. जबकि ‘कल्कि’ जैसी फिल्म को ऐसे कमिटमेंट की जरूरत होती है और उससे भी ज्यादा की. हम दीपिका को उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स के लिए शुभकामनाएं देते हैं.”

हालांकि इस पूरे मामले पर अब तक दीपिका की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

‘Spirit’ से भी बाहर हुई थीं दीपिका

गौरतलब है कि ‘कल्कि’ से पहले दीपिका को संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘Spirit’ से भी हटा दिया गया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका ने अपने कॉन्ट्रैक्ट में कुछ शर्तें रखी थीं- जैसे दिन में केवल आठ घंटे काम करना, मोटी फीस और फिल्म के प्रॉफिट में हिस्सा. नई मां बनने के बाद दीपिका प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में संतुलन चाहती हैं, और शायद इसी वजह से वो अब सीमित काम करने के मूड में हैं.

वांगा का करारा जवाब: “फेमिनिज्म का ये मतलब नहीं”

‘Spirit’ से दीपिका के एग्जिट पर निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने भी X पर गुस्सा जाहिर किया. उन्होंने दीपिका पर “डर्टी पीआर गेम्स” खेलने का आरोप लगाते हुए लिखा:

“जब मैं किसी को कहानी सुनाता हूं, तो 100% भरोसा करता हूं. लेकिन आपने जो किया, उससे आपने खुद को उजागर कर दिया है. एक यंग एक्टर को नीचा दिखाना और मेरी स्टोरी को आउट करना – क्या यही आपका फेमिनिज्म है?”

उन्होंने आगे लिखा,

“अगली बार पूरी कहानी सुनाया करो… मुझे फर्क नहीं पड़ता. मुझे ये कहावत बहुत पसंद है- ‘खुंदक में बिल्ली खंभा नोचे.’”

बता दें कि फिल्म से दीपिका के बाहर होने के बाद ये पुष्टि हो चुकी है कि ‘Spirit’ में अब ट्रिप्ती डिमरी नजर आएंगी. वो इससे पहले ‘एनिमल’ में अपने दमदार परफॉर्मेंस से लाइमलाइट में आई थीं.

ये भी पढ़ें- Ananya Panday के Tan Look ने लूटी महफिल, लेकिन फिर भी क्यों सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहीं एक्ट्रेस?

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Radha Priya

Recent Posts

प्रेस की आजादी का आर्थिक मॉडल, रामनाथ गोयनका ने बिना विज्ञापन झुकाए कैसे बचाई मीडिया की साख?

रामनाथ गोयनका भारतीय पत्रकारिता के उन चुनिंदा नामों में हैं, जिन्होंने प्रेस की आजादी को…

38 seconds ago

बिहार MLC चुनाव: नीरज कुमार के नामांकन पर एनडीए का भरोसा, उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- जीत हमारी होगी

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार नीरज कुमार ने अपना नामांकन…

14 minutes ago

मणिपुर यौन हिंसा मामला में सुप्रीम कोर्ट ने दिए ट्रायल में तेजी लाने के निर्देश

मणिपुर यौन हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट और CBI को पीड़ित गवाहों…

41 minutes ago

जब ‘शेषन’ से कांपते थे नेता… लिंगदोह की तकरार और अब ज्ञानेश कुमार के दौर की चुनौतियां, जानिए कैसे बदला चुनाव आयोग?

भारत के लोकतंत्र में मुख्य चुनाव आयुक्त का पद हमेशा से विशेष महत्व रखता रहा…

47 minutes ago

पीएम मोदी पर टिप्पणी मामले में पवन खेड़ा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने टाली सुनवाई

PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की एफआईआर रद्द करने…

1 hour ago

पत्नी से नाराज पति ने मायके के बाहर 3 स्कूटियों में लगाई आग, CCTV वीडियो हुआ वायरल

Prayagraj Scooter Fire: प्रयागराज में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने कथित तौर…

1 hour ago