Dhamaal 4 Vs The Odyssey: अजय देवगन की मच-अवेटी कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. अरशद वारसी, रितेश देशमुख, संजय मिश्रा और जावेद जाफरी जैसे सितारों से सजी यह फिल्म दर्शकों को हंसाने का दावा तो कर रही है, लेकिन इसके सामने बॉक्स ऑफिस की चुनौतियां कम नहीं हैं. थिएटर्स में पहले से ही अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ और आलिया भट्ट की ‘ऐल्फा’ जमी हुई हैं, जो ‘धमाल 4’ के बिजनेस पर थोड़ा-बहुत असर डाल ही रही हैं. लेकिन अब अजय देवगन की इस फिल्म की असली परीक्षा एक हफ्ते बाद होने वाली है, क्योंकि हॉलीवुड के एक बड़े ‘धमाके’ ने भारत का रुख कर लिया है.
मशहूर हॉलीवुड डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म ‘द ओडिसी’ (The Odyssey) आगामी 17 जुलाई को रिलीज होने जा रही है. भारत में नोलन के चाहने वालों की एक बहुत बड़ी तादाद है, जो उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करती है. भले ही यह फिल्म ‘धमाल 4’ की रिलीज के सात दिन बाद आ रही है, लेकिन भारतीय बॉक्स ऑफिस के इतिहास को देखें तो जब भी कोई बड़ी हॉलीवुड फिल्म आती है, तो वह पहले से चल रही फिल्मों की कमाई की रफ्तार को धीमा कर देती है. ऐसे में माना जा रहा है कि ‘द ओडिसी’ के आने से अजय देवगन की फिल्म के कलेक्शन में गिरावट आ सकती है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘द ओडिसी’ को भारत के सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से हरी झंडी मिल गई है. सेंसर बोर्ड ने 9 जुलाई को इस फिल्म को पास कर दिया. हालांकि, इस फिल्म को ‘A’ सर्टिफिकेट दिया गया है, यानी इसे सिर्फ 18 साल या उससे ऊपर के लोग ही देख सकेंगे. खास बात यह भी है कि सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म में एक भी कट नहीं लगाया है.
बता दें कि यह फिल्म 172.33 मिनट यानी करीब 2 घंटे 52 मिनट की है. यह एक माइथोलॉजिकल एक्शन एडवेंचर फिल्म है, जिसमें मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, रॉबर्ट पैटिनसन और ऐनी हैथवे जैसे दिग्गज हॉलीवुड स्टार्स नजर आएंगे. अब देखना दिलचस्प होगा कि हॉलीवुड के इस महा-मुकाबले के सामने हमारी देसी ‘धमाल 4’ बॉक्स ऑफिस पर कितनी टिक पाती है.
ये भी पढ़ें: ‘धुरंधर 2’ के रिजवान का बड़ा फिटनेस मंत्र, Good Looks नहीं Health है असली Goal
-भारत एक्सप्रेस
China Science Campaign: चीन के कई बड़े शहरों में प्रमुख सार्वजनिक स्थानों से मशहूर हस्तियों…
अमेरिकी स्टार्टअप Marathon Fusion ने न्यूक्लियर फ्यूजन तकनीक से पारे को सोने में बदलने का…
IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार शुरुआत करने वाली टीम इंडिया…
Jio ipo gmp: रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स का 30,213 करोड़ का मेगा…
MLC Elections: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों पर मतदान…
Gajkesari Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, नवंबर 2026 की शुरुआत में सिंह राशि में…