Saharsa Wedding Clash
Saharsa Wedding Clash: बिहार की शादियों में ताबड़तोड़ फायरिंग और मारपीट की खबरें आती रहती हैं. एक बार फिर इसी तरह की खबर बिहार के सहरसा से आई है. जहां शादी में खाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. इस मारपीट में दोनों पक्षों से कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
बताया जा रहा है कि यह झगड़ा शादी में मटन की जगह मुर्गा खिलाने को लेकर हुआ है. दुल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच हुआ छोटा सा विवाद देखते ही देखते रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. दोनों पक्षों से कई लोग आपस में भिड़ गए और एक-दूसरे पर जमकर हमला किया. इस मामले में दर्जनों लोग घायल हो गए.
यह पूरा मामला सहरसा के महिषी थाना क्षेत्र के राजनपुर गांव का है. जहां सिमरी बख्तियारपुर के वार्ड नंबर 12 निवासी मो. अनवर के बेटे मो. अब्दुल्ला उर्फ चांद का निकाह महिषी प्रखंड के राजनपुर निवासी मो. जाविद उर्फ मोटो की बेटी से तय हुआ था. तय कार्यक्रम के अनुसार दूल्हा बारात लेकर लड़की पक्ष के घर पहुंचा. वहां दोनों परिवारों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में निकाह की रस्में पूरी कराई गईं.
निकाह के बाद जब बारातियों के लिए खाने की व्यवस्था शुरू हुई, तो विवाद खड़ा हो गया. दूल्हा पक्ष का आरोप है कि शादी के मेन्यू में उन्हें खस्सी का मांस खिलाने की बात कही गई थी, लेकिन जब थाली सामने आई तो उसमें मुर्गा परोसा जाने लगा.
इसी बात को लेकर बारातियों और लड़की पक्ष के बीच कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते मामला बढ़ गया और शादी की खुशी का माहौल तनाव में बदल गया. बारातियों का कहना था कि पहले कुछ और बताया गया था, लेकिन खाने में कुछ और परोसा गया.
घटना को लेकर दूल्हे के चाचा मो. इरफान के मुताबिक खाने के विवाद को लेकर लड़की पक्ष के लोगों ने उनपर हमला कर दिया. इस हमले में कई लोग घायल हो गए. सभी घायलों का इलाज चल रहा है. हालांकि कुछ ही समय में लोगों के बीच-बचाव से मामले को सुलझा लिया गया.
ये भी पढ़ें- कम दर्द, जल्दी रिकवरी और फ्री इलाज: SMS अस्पताल के CTVS विभाग ने 15 वर्षों में 2000 मरीजों को दिया नया जीवन
खस्सी और मुर्गे के इस विवाद ने पूरे समारोह में हलचल मचा दी. आसपास मौजूद लोग भी इस बहस को देखकर हैरान रह गए. फिलहाल इस घटना की चर्चा इलाके में खूब हो रही है.
-भारत एक्सप्रेस
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…
Sherlyn Chopra CJP Protest: एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई में आयोजित कॉकरोच जनता…